Nawada News: माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर की गयी सर्वकल्याण की कामना
Nawada News: दुर्गापूजा के तीसरे दिन मंगलवार को नवादा में माता चंद्रघंटा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना हुई। शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर कलश स्थापित कर अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने भय से मुक्ति, सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए माता से प्रार्थना की। ज्योतिषाचार्य ने पूजा के शुभ मुहूर्त बताए, जबकि भक्तों ने गाय के दूध का प्रसाद चढ़ाया।

माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना
Nawada News:
दुर्गापूजा के तीसरे दिन मंगलवार को माता चंद्रघंटा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना हुई। माता पूजन को लेकर श्रद्धा की अविरल धारा हर तरफ बह रही है जबकि हर तरफ माता की आराधना के स्वर गूंज रहे हैं। इस बीच, वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो कर रह गया है। दुर्गा माता के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा विभिन्न समितियों तथा घरों में पाठ पर बैठे श्रद्धालुओं की गयी। माता पूजन का विधान प्रतिपदा को स्थापित कलश के समक्ष किया गया। ऐसी मान्यता है कि माता चंद्रघंटा की पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है और देवी मां की कृपा सदा बनी रहती है। मां चंद्रघंटा का यह स्वरूप साधકकों को साहस, शक्ति, शांति और भय से मुक्ति प्रदान करने वाला माना जाता है। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की उपासना कर भक्तों ने इसी निमित्त मां से भय मुक्ति का वरदान मांगा। शहर के गोवर्द्धन मंदिर के अलावा स्टेशन रोड स्थित देवी मंदिर, प्रसादबिगहा स्थित माता मंदिर, मालगोदाम छाय रोड स्थित आरपीएफ कैम्पस देवी मंदिर, न्यू एरिया दुर्गा मंडप, भगत सिंह चौक स्थित देवी मंदिर एवं पुरानी कचहरी रोड स्थित मंदिर आदि शहर भर के विभिन्न पूजा स्थलों पर कलश स्थापित कर माता भगवती के तीतीय स्वरूप का पूजन अनुष्ठापूर्वक पूर्ण किया गया। तृतीय तिथि, शुभ संयोग व शुभ मुहूर्त का माता भक्तों ने रखा ध्यान आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 11:28 बजे तक विद्यमान रही। इस दिन कई शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा था, जो माता की आराधना का फल कई गुना बढ़ा गया। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त मंगलवार की सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहा, जो विशेष पूजा के लिए अत्यंत श्रेष्ठ रहा। इसके अलावा, ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:42 बजे से 05:31 बजे तक तथा, विजय मुहूर्त दोपहर 02:04 बजे से 02:50 बजे तक रहा। उन्होंने बताया कि वर्जित समय यानी राहुकाल दोपहर 03:01 बजे से शाम 04:27 बजे तक रहा। अपनी आस्था को दर्शा रहे माता भक्त माता चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के सबसे सरल और सटीक प्रयोग कर माता भक्त अपनी आस्था दर्शा रहे हैं। माता के पूजन अनुष्ठान में शामिल मंझवे निवासी कर्मकांडी जितेंद्र पांडेय कहते हैं कि देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह है। इनकी दस भुजाएं और तीन आंखें हैं। आठ हाथों में खड्ग, बाण आदि दिव्य अस्त्र-शस्त्र हैं। दो हाथों से ये भक्तों को आशीष देती हैं। इनका संपूर्ण शरीर दिव्य आभामय है। इनके दर्शन से भक्तों का हर तरह से कल्याण होता है। माता भक्तों को सभी तरह के पापों से मुक्त करती हैं। इनकी पूजा से बल और यश में बढ़ोत्तरी होती है। स्वर में दिव्य अलौकिक मधुरता आती है। देवी की घंटे सी प्रचंड ध्वनि से भयानक राक्षसों सरीखी बुरी शक्तियां आदि भय खाती हैं। इन कामनाओं के निमित्त श्रद्धालुओं ने शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन के पूजन में गाय के दूध का प्रसाद चढ़ाने का विशेष विधान पूरा किया। इससे हर तरह के दु:खों से मुक्ति मिलती है और माता तमाम प्रकार के सुख वार देती हैं। ------------------- भक्तों ने प्राप्त किया माता चंद्रघंटा का आशीर्वाद नवादा। धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धा भाव से मां चंद्रघंटा की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धा भाव से माता चंद्रघंटा की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इस मान्यता ने माता से भक्तों को अपार श्रद्धा के साथ जोड़े रखा। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

