Hindi NewsBihar NewsNawada NewsLJP Candidate Binita Mehta Wins Govindpur Seat by Over 22 000 Votes
गोविंदपुर : लोजपा आर की बिनिता ने राजद की पूर्णिमा को हराया

गोविंदपुर : लोजपा आर की बिनिता ने राजद की पूर्णिमा को हराया

संक्षेप:

नवादा, राजेश मंझवेकर नवादा जिले की गोविंदपुर विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की उम्मीदवार बिनिता मेहता ने जीत हासिल की।

Nov 15, 2025 02:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, राजेश मंझवेकर नवादा जिले की गोविंदपुर विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की उम्मीदवार बिनिता मेहता ने जीत हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की दिग्गज उम्मीदवार पूर्णिमा यादव को पराजित कर एकतरफा जीत हासिल की। खास बात यह रही कि मतगणना के एक भी राउंड में बिनिता मेहता पीछे नहीं हुईं। शुरुआती कुछ राउंड में बिनिता मेहता गोविंदपुर के निर्वतमान राजद विधायक और इस बार निर्दलीय उम्मीदवारी दे रहे मोहम्मद कामरान को पछाड़ कर आगे ही आगे बनी रहीं। जबकि इसके बाद राजद प्रत्याशी पूर्णिमा देवी ने जोर लगाया तो वह तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच सकीं, लेकिन बिनिता मेहता को वह पछाड़ न सकीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिनीता मेहता ने पहले राउंड से ही बढ़त बना कर रखी और यह अपनी जीत तक बरकरार रखा। पहले राउंड में 2532 वोट, दूसरे राउंड में 2681 वोट, तीसरे राउंड में 2118, चौथे राउंड में 2882, पांचवे राउंड में 2603, छठे राउंड में 2238, सातवें राउंड में 2504, आठवें राउंड में 2120, नौवें राउंड में 1876, 10वें राउंड में 1698, 11वें राउंड में 2292, 12वें राउंड में 2053, 13वें राउंड में 2601, 14वें राउंड में 2333, 15वें राउंड में 2513, 16वें राउंड में 2015, 17वें राउंड में 1346, 18वें राउंड में 3171, 19वें राउंड में 2073, 20वें राउंड में 1564, 21वें राउंड में 2429, 22वें राउंड में 3067, 23वें राउंड में 2639, 24वें राउंड में 2878, 25वें राउंड में 2764, 26वें राउंड में 3982, 27वें राउंड में 3639, 28वें राउंड में 2518, 29वें राउंड में 2999 तथा आखिरी व 30वें राउंड में 232 मतों के साथ बिनीता मेहता ने कुल 72360 मत प्राप्त किए। उपविजेता रहीं राजद पूर्णिमा यादव ने 49461 मत प्राप्त किए। इस प्रकार, बिनीता देवी ने 22899 मतों से शानदार जीत हासिल की। ---------------------- ----------------------- गोविंदपुर विधानसभा 1.बिनीता मेहता- 72360 मत 2.पूर्णिमा यादव- 49461 मत 3.मो.कामरान- 39621 मत 4.पूनम कुमारी- 3901 मत 5.मुकेश कुमार- 2961 मत 6.संजय यादव- 698 मत 7.सुभाष कुमार- 1574 मत 8.राहुल कुमार- 1656 मत 9.सुरजीत कुमार- 3611 मत 10.नोटा- 4402 मत