मेसकौर में भेड़ों के झुंड पर हुआ वज्रपात, 40 की मौत, 15 झुलसे
मेसकौर प्रखंड के बिजुविगहा बाजार में भेड़ों के झुंड पर वज्रपात हुआ, जिसमें 35 भेड़ों की मौत हो गई। आवारा कुत्तों के हमले में 5 और भेड़ों की जान चली गई। कुल 40 भेड़ों की मौत हुई है और 15 को इलाज दिया जा रहा है। पशुपालक ने सरकारी सहायता की मांग की है।

मेसकौर प्रखंड के बिजुविगहा बाजार में मंगलवार की देर रात भेड़ों के झुंड पर वज्रपात हुआ, जिसमें से 35 की मौत हो गई। वहीं वज्रपात की जोरदार आवाज को सुनकर भाग रहे भेड़ों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें से पांच की मौत हो गई। इस तरह कुल 40 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे 15 भेड़ों का इलाज पशु चिकित्सक कर रहे हैं।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, केशो राम इंटर विद्यालय बिजुविगहा के मैदान में बिजुविगहा निवासी मनु कुमार पाल की 85 भेड़ों का झुंड आराम फरमा रहा था। अचानक जोरदार गरज के साथ वज्रपात व पानी आ गया, जिससे 35 की मौत घटनास्थल पर हो गई। भगदड़ में कुछ भेड़ झुंड से भागने लगे, तभी आवारा कुत्तों ने दौड़ाकर 5 की जान ले ली। घटना के बाद कोहराम मच गया।
पशुपालक की स्थिति
पशुपालक मनु कुमार पाल ने बताया कि 85 भेड़ों के सहारे वह अपना जीवन यापन कर रहे थे। वहीं बुधवार को घटनास्थल पर मेसकौर व बिजुविगहा पशु अस्पताल के पशु भ्रमणशील पदाधिकारी डॉ. पंजीत कुमार व सुधीर कुमार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डॉ. सधीर कुमार ने बताया कि 40 भेड़ों की मौत इस घटना में हुई है। वहीं 15 का इलाज किया जा रहा है। मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया गया है।
सरकारी सहायता की मांग
बीडीओ अश्विनी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में पशुपालक ने अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सरकारी स्तर से आपदा के तहत सहायता प्रदान करने की मांग की है। बिजुविगहा निवासी मनु कुमार पाल पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पशुपालक भेड़ों से कमाई से करता था। उनके दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटा की शादी की तैयारी में वह जुटे थे। शादी भी ठीक थी, लेकिन अचानक प्रकृति की मार से विवाह का सपना अधर लटक गया है। (मेसकौर से रविन्द्र कुमार सिन्हा)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


