Hindi NewsBihar NewsNawada NewsLeopard Strikes Fear in Rajouli Villagers as Pets Become Targets
रजौली के जंगली क्षेत्र में तेंदुआ घुसा, ग्रामीणों में दहशत

रजौली के जंगली क्षेत्र में तेंदुआ घुसा, ग्रामीणों में दहशत

संक्षेप:

राजौली के हरदिया पंचायत स्थित चोरडीहा के जंगली क्षेत्र में तेंदुए के आगमन से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ उनके पालतू जानवरों को मार रहा है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है और उसे जंगल में छोड़ने की योजना बना रही है।

Dec 07, 2025 01:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

रजौली, एक प्रतिनिधि रजौली थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत अंतर्गत चोरडीहा के जंगली इलाके में तेंदुआ के आगमन से ग्रामीणों में दहशत देखा जा रहा है। चोरडीहा के ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों का पालतू जानवर चरने के लिए जंगली क्षेत्र में जाता है, जिसे तेंदुआ द्वारा मार दिया गया है। इससे काफी दहशत बना हुआ है। जंगली क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इस तरह से अगर हम लोगों के पालतू जानवरों को तेंदुआ द्वारा मार दिया जाएगा तो आखिर हम लोग जंगली क्षेत्र में कैसे पालतू जानवर रख पाएंगे। जबकि जंगली क्षेत्र के चोरडीहा,जमुदाहा, डेलवा व अन्य जंगली क्षेत्र में दर्जनों नहीं सैकड़ो की संख्या में रांची व झारखंड से आदिवासी लोग आकर जंगली जानवर के रहने वाले जगह में बस गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे जंगली जानवर इधर-उधर भटक कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। चोरडीहा गांव के परमेश्वर सिंह ने बताया कि मेरा पालतू जानवर जंगल में चरने गया था, जिसे तेंदुआ ने मार दिया। इस संबंध में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी( रेंजर) नारायण लाल सेवक ने बताया कि वन विभाग का टीम भी तेंदुआ को खोजने में लगी हुई है। मिलने पर तुरंत उसे रेस्क्यू कर घने जंगलों में छोड़ा जाएगा।