भारतीय सांस्कृतिक विरासत की ज्ञान का हुआ बखान

नवादा के बच्चे, किशोर-किशोरी और युवाओं के मध्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत की ज्ञान का बखान हुआ। सभी ने अपनी गौरवमयी संस्कृति और सभ्यता का गुणगान किया और फिर प्राचीन भारतीय परिवेश से जुड़े ज्ञान-विज्ञान...

offline
भारतीय सांस्कृतिक विरासत की ज्ञान का हुआ बखान
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , नवादा
Sat, 4 Dec 2021 1:50 PM

नवादा। हिन्दुस्तान संवाददाता

नवादा के बच्चे, किशोर-किशोरी और युवाओं के मध्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत की ज्ञान का बखान हुआ। सभी ने अपनी गौरवमयी संस्कृति और सभ्यता का गुणगान किया और फिर प्राचीन भारतीय परिवेश से जुड़े ज्ञान-विज्ञान की प्रतियोगिता में किशोर-किशोरियों को सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद की नवादा इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शहर के लाईनपार मिर्जापुर स्थित सूर्यनारायण मंदिर धाम स्थित सामुदायिक भवन में जिलेभर के किशोर-किशोरियों का जुटान हुआ। परिषद के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार बरनवाल के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि मंच संचालन क्षेत्रीय सचिव मुन्ना प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता के दौरान देश की प्रमुख नदियों के नाम पर विद्यालयों से प्रतिभागिता निभा रहे छात्र-छात्राओं का नामकरण किया गया। जिलेभर के करीब 40 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

ट्रॉफियां और मेडल देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता के कनीय वर्ग में लाइनपार मिर्जापुर के मॉडर्न रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल के प्रिंस सौम्य व निशांत कुमार ने प्रथम और पार नवादा के दयाल पब्लिक स्कूल के सोनू कुमार और मो, मोवस्शिर अशरफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरीय वर्ग में मॉडर्न रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल के सागर मेहता व सन्नी राज ने प्रथम और गोविन्दपुर प्रखंड के भारतीय आवासीय प्रतियोगिता विद्या मंदिर के गुड्डू कुमार व मोनू कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजन में सचिव संजय कुमार, संगठन मंत्री रामचन्द्र कुमार सोनी, सुनील कुमार कंधवे, मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार गुप्ता, विवेक चन्द्र धीर , राजेन्द्र प्रसाद, सुरेश कुमार साहू, डॉ. पिंकी वर्णवाल, सरीखा सिंधु, प्रतिभा बरनवाल, विपिन कुमार, लक्ष्मी नारायण भदानी, अजय कुमार सहित परिषद के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

बिहार की अगली ख़बर पढ़ें
Nawada News Nawada Latest News Bihar News Bihar Latest News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें