ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाजेल में बंद वृद्ध कैदियों के स्वास्थ्य का रखें ख्याल

जेल में बंद वृद्ध कैदियों के स्वास्थ्य का रखें ख्याल

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार राम ने गुरुवार को मंडल कारा स्थित लीगल सर्विसेज क्लीनिक का निरीक्षण...

जेल में बंद वृद्ध कैदियों के स्वास्थ्य का रखें ख्याल
हिन्दुस्तान टीम,नवादाFri, 24 Dec 2021 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नवादा। विधि संवाददाता

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार राम ने गुरुवार को मंडल कारा स्थित लीगल सर्विसेज क्लीनिक का निरीक्षण कर जेल विजिटिंग लॉयर को प्रशिक्षित किया। इस क्रम में उन्होंने कैदी वार्डों का भी निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने जेल में बंदियों को दिये जाने वाले भोजन के रसोईकक्ष का भी निरीक्षण किया तथा जेल प्रशासन को निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि वृद्ध कैदियों का विशेष ध्यान रखा जाए एवं उन्हें सम्पूर्ण आहार उपलब्ध कराए। साथ ही जेल पारा लीगल वालेंटियर को भी आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर जेल विजिटिंग लॉयर भी उपस्थित थे। इसके अलावा सचिव ने गुरुवार को ही पर्यवेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पर्यवेक्षण गृह के पंजियों का अवलोकन किया गया। साथ ही पर्यवेक्षण गृह अन्तर्गत बालकों के रहने वाले स्थान, रसोईकक्ष, भंडारकक्ष आदि का मुआयना किया। बच्चों के लिए बनाये गये मनोरंजन गृह आदि का भी निरीक्षण किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें