सख्ती: 685 वाहनों की जांच, 4.27 लाख जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जिले भर में वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आमतौर पर बाइकर्स पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को शहर के प्रजातंत्र चौक, भगत सिंह चौक, रजौली बस...

सख्ती: 685 वाहनों की जांच, 4.27 लाख जुर्माना

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले भर में वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आमतौर पर बाइकर्स पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को शहर के प्रजातंत्र चौक, भगत सिंह चौक, रजौली बस स्टैंड व सद्भावना चौक पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में वाहनों की सघनता से जांच की गयी। इस दौरान एसआई अमर कुमार व यातायात थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गयी। स्टंट बाइकिंग के आरोप में आधा दर्जन बाइक को जब्त कर लिया गया। बाइक का चालान काटा गया। चालान की राशि जिला परिवहन कार्यालय में जमा करने के बाद विमुक्त किया जाएगा।

वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों में जांच के दौरान सड़कों पर बैरियर लगाकर वाहनों का रोका गया और सघनता से तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान हथियार व शराब की खासतौर पर जांच की गयी। सभी थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गयी। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर सभी डीएसपी व एसडीपीओ द्वारा वाहनों की जांच की मॉनिटरिंग की गयी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस दौरान पुलिस ने कुल 685 वाहनों की जांच की व रोककर तलाशी ली। इस क्रम में वाहनों के दस्तावेजों तथा यातायात नियमों के उल्लंघन आदि की जांच की गयी। इनमें दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहन शामिल हैं। इस दौरान डिफॉल्टर पाये गये वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया। कुल 04 लाख 27 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहनों का ऑन दी स्पॉट चालान काटा गया। जांच में हेलमेट व सीट बेल्ट समेत अन्य नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।