सख्ती:वाहनों की सघन जांच,1.92 लाख जुर्माना

Feb 16, 2026 01:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

नवादा, हिप्र। जिले में शनिवार को वाहनों की जांच का सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की ट्रॉलियां लगाकर जांच की गयी।

सख्ती:वाहनों की सघन जांच,1.92 लाख जुर्माना

नवादा, हिप्र। जिले में शनिवार को वाहनों की जांच का सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की ट्रॉलियां लगाकर जांच की गयी। जांच के क्रम में वाहनों के दस्तावेजों की पड़ताल की गयी और डिक्की तथा कार के भीतर शराब व हथियार की आशंका को लेकर सूक्ष्मता से तलाशी ली गयी। जांच के क्रम में डिफॉल्टर पाये गये दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों पर 01 लाख 92 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वाहनों का ऑन दी स्पॉट चालान काटा गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 550 वाहनों की जांच की गयी। एसपी के निर्देशानुसार डीएसपी व एसडीपीओ के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच में सभी थानों के थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। जांच का उद्देश्य जिले में विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व शराब अधिनियम को प्रभावी तरीके से बनाये रखना था। पुलिस के मुताबिक जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।