इलाज के दौरान एयर फोर्स जवान का निधन, गांव में शोक
सिरदला प्रखंड के चमोथा हार्ट लौंद निवासी भारतीय वायु सेना के जवान संजय कुमार का 28 फरवरी को पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 2004 में एयर फोर्स में भर्ती हुए थे। संजय कुमार अपने पीछे पत्नी, 13 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सिरदला, एक संवाददाता सिरदला प्रखंड के चमोथा हार्ट लौंद निवासी भारतीय वायु सेना के जवान संजय कुमार का 28 फरवरी को पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 2004 में एयर फोर्स में भर्ती हुए थे और वर्तमान में बेंगलुरु में पदस्थापित थे। कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रहे थे और गया में उनका इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पटना रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। संजय कुमार स्व. अनिल पंडित के पुत्र थे। अपने पीछे वे पत्नी सिंपी कुमारी, 13 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं।
जवान के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही गांव चमोथा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चमोथा लाया गया। रविवार को पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और परिजन उपस्थित हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्मशान घाट धनारजय नदी घाट पदमोल में शव यात्रा के बाद पटना दानापुर से आये पुलिस जवान ने मृतक जवान की शव को सलामी देते हुए उनकी अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि संजय कुमार मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


