भीषण गर्मी के बीच ककोलत जलप्रपात में सैलानियों की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, ककोलत जलप्रपात में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। अप्रैल में प्रतिदिन लगभग 5000 पर्यटक आ रहे हैं। वन विभाग ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ नियम लागू किए हैं। ककोलत को नया लुक दिया गया है, जिसमें पार्क, गजीबो और अन्य सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

भीषण गर्मी के बीच ककोलत जलप्रपात में सैलानियों की भीड़

जैसे-जैसे सूबे में गर्मी बढ़ रही है, ककोलत में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अप्रैल के महीने में जब गर्मी की शुरूआत हुई है, पांच हजार के करीब पर्यटक प्रतिदिन ककोलत जलप्रपात आ रहे हैं। पर्यटक ककोलत में न सिर्फ शीतल जलप्रपात का आनंद उठा रहे हैं, बल्कि ककोलत की नैसर्गिक छटा का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। ककोलत के बड़े कुंड में शीतल झरने के नीचे नहाने के लिए पर्यटकों में होड़ लग रही है। वन विभाग द्वारा 1500 से अधिक की संख्या होने पर ककोलत जलप्रपात में ऊपर कुंड की ओर जाने से रोक लगा दी गयी है।

विभागीय कर्मियों द्वारा अधिक भीड़ होने पर इन्हें नीचे ही डायवर्ट कर दिया जा रहा है। जिससे ऊपर अधिक भीड़ नहीं हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस माहांत तक अथवा अगले महीने के पूर्वार्ध में भीड़ की संख्या में कई गुणा तक इजाफा हो सकता है। इसे देखते हुए वन विभाग के अधिकारी और कर्मी अभी से सतर्क हैं। नये लुक का पर्यटक ले रहे आनंद ककोलत आने वाले पर्यटक हाल ही में यहां निर्मित गजीबो, वेंडिंग जोन व पार्क में घूमकर इंज्वॉय कर रहे हैं। ककोलत के नीचे वाले कुंड में भी नहाने की व्यवस्था की गयी है। जिसमें बच्चे व वृद्ध जन नहा रहे हैं। वन विभाग द्वारा ककोलत को हाल ही में नया लुक दिया गया है। ककोलत परिसर में लैंड स्केपिंग (भू-सौंदर्यीकरण) की गयी है। इसे बेहद खूबसूरत व आकर्षक बनाया गया है। ककोलत के भीतर की खाली जगहों को नेचुरल पार्क के रूप में विकसित किया गया है। पार्क में फूल-पौधे व बगीचा आदि का निर्माण किया गया है। साथ ही इसमें कई अन्य अतिरिक्त गतिविधियों की संरचना की गई है। ककोलत पाथ वे का पक्कीकरण किया गया है। गजीबो, सीटिंग प्लेस, टॉयलेट, वाटर पार्क आदि प्राकृतिक तौर पर विकसित किये गये हैं। ककोलत के भीतर आकर पर्यटक इस बेहद खूबसूरत प्राकृतिक लुक का आनंद उठा रहे हैं। साथ ही प्रकृति की गोद में बैठने का खूबसूरत पल इंज्वॉय कर रहे हैं। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।