ढाढर नदी में खनन टीम पर गोलीबारी, दो ट्रैक्टर जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

गुरुवार को गयाजी और हिसुआ की सीमा पर अवैध बालू खनन की सूचना पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी की। घटना में खनन टीम बाल-बाल बच गई। एक ट्रैक्टर चालक पुलिस कस्टडी से भाग निकला, जबकि दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए। इस मामले में 11 पर केस दर्ज किया गया है।

ढाढर नदी में खनन टीम पर गोलीबारी, दो ट्रैक्टर जब्त

अवैध बालू खनन की सूचना पर गयाजी व हिसुआ की सीमा पर लटावर गांव के समीप धाधर नदी में छापेमारी के लिए गयी खनन विभाग व हिसुआ पुलिस की संयुक्त टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दिया। जिसमें खनन टीम बाल-बाल बच गयी। घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जाती है। इस बीच मची अफरातफरी में पकड़ा गया टैक्टर का चालक बालू गिराकर ट्रैक्टर समेत पुलिस कस्टडी से भाग निकला।

छापेमारी और ट्रैक्टरों की जब्ती

अतिरिक्त पुलिसबल व अतरी थाने की पुलिस के सहयोग से गयाजी जिले के अतरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में छापेमारी कर खनन टीम ने दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। खनिज विकास पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर लटावर गांव के ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू खनन की शिकायत पर खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा व हिसुआ पुलिस संयुक्त छापेमारी के लिए धाधर नदी गयी थी।

बालू लोडिंग का समय

तीन ट्रैक्टरों पर लोड हो रहा था बालू बताया जाता है कि जिस वक्त खनन टीम धाधर नदी में पहुंची, उस वक्त तीन ट्रैक्टरों पर बालू लोड हो रहा था। खनन टीम को देखकर ट्रैक्टरों के चालक वाहन लेकर भागने लगे। इस बीच दो ट्रैक्टर भाग निकले। परंतु एक ट्रैक्टर बालू लोड होने के कारण नदी में फंस गया। खनन टीम ने चालक को पकड़ लिया और ट्रैक्टर जब्त कर लाने की कोशिश कर रही थी।

गोलीबारी और भागने की घटना

पकड़े गये चालक ने अपना नाम हर्षित राज उर्फ मदन गोपाल, पिता शशि शेखर मयंक उर्फ बलि सिंह, ग्राम-बैकटपुर, थाना अतरी, जिला गयाजी बताया। इसी बीच एक युवक पिस्टल लेकर आया और खनन टीम की ओर पिस्टल तानकर एक राउंड फायर कर दिया। परंतु खनन टीम बाल-बाल बच गयी और गोली मार देने की धमकी देने के बाद पीछे हटने लगे। इस दौरान गिरफ्तार चालक पुलिस गिरफ्त से छूट गया व गोली चलाने वाले युवक के साथ ट्रैक्टर समेत भाग निकला।

अतरी पुलिस की छापेमारी

इस दौरान अतरी पुलिस की मदद से बैकटपुर व दरियापुर गांवों में छापेमारी की गयी। जिसमें दरियापुर से अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर जब्त कर लिये गये। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान राजगोपाल के रूप में की गयी। वह बैकटपुर के हर्षित राज का भाई बताया जाता है.

मामले में प्राथमिकी और जुर्माना

11 पर केस दर्ज, 28.78 लाख जुर्माना इस मामले में खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा द्वारा हिसुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में हर्षित राज, व राजगोपाल के अलावा अवैध खनन में लिप्त चिह्नित किये गये पांच अन्य समेत कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। जबकि ट्रैक्टरों के चालक व मालिकों को भी मामले में आरोपित किया गया है। इन पर नदी में अवैध खनन से राजस्व को पहुंचाये गये नुकसान के आरोप में 26 लाख 78 हजार 125 रुपये जुर्माना लगाया गया। साथ ही दोनों ट्रैक्टरों पर 01 लाख 142 रुपये व 01 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। एक ट्रैक्टर चालक व मालिक पर 04 लाख 82 हजार 730 व दूसरे पर 04 लाख 82 हजार 589 रुपये तथा शेष पांचों आरोपितों पर प्रति व्यक्ति 03 लाख 82 हजार 589 रुपये जुर्माना वसूलनीय बताया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में गोलीबारी किसने की?
गोलीबारी एक युवक राजगोपाल ने की, जो बैकटपुर के हर्षित राज का भाई बताया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।