अवैध खनन रोकने में विफल नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य निलंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

अवैध बालू खनन व एएसआई पर हमले के मामले में नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को निलंबित किया गया है। नवादा के एसपी ने उन्हें लापरवाही और अवैध खनन रोकने में विफल रहने के आरोपों के तहत निलंबित किया। इस मामले में 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध खनन रोकने में विफल नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य निलंबित

अवैध बालू खनन व एएसआई पर बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मार देने की कोशिश करने के मामले में नारदीगंज थानाध्यक्ष पर गाज गिरी है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन के कारण

थानाध्यक्ष पर मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन नहीं कर लापरवाही बरतने तथा आसूचना संकलन व अवैध खनन रोकने में विफल रहने के आरोप हैं। एसपी ने थानाध्यक्ष के अवैध खनन में संलिप्तता की जांच के आदेश दिये हैं। नवादा के सदर एसडीपीओ-02 को जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये गये हैं। नारदीगंज थाना का प्रभार तत्काल अपर थानाध्यक्ष एसआई अभिषेक कुमार को दिया गया है।

घटनास्थल का जायजा

बता दें कि इससे पूर्व मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने एसपी के साथ गुरुवार की शाम नारदीगंज थाना व घटनास्थल का जायजा लिया था। दोनों पदाधिकारी काफी देर तक नारदीगंज थाने में रहे और घटनास्थल से जुड़े मामलों की गहनता से जांच की।

आरोपितों की गिरफ्तारी

जेल भेजे गये 27 आरोपित एएसआई पर हमला व अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किये गये कैशौरिया के 27 आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। कुल 28 आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें 19 महिला व 09 पुरूष शामिल थे। इनमें से 01 आरोपित को अस्वस्थता के कारण जेल नहीं भेजा जा सका है। उसका इलाज कराया जा रहा है।

घटनाक्रम

मामला नारदीगंज के एएसआई नागेन्द्र कुमार पर बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से कुचलने से जुड़ा है। एएसआई वर्तमान में पटना के निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। एएसआई अवैध बालू खनन की सूचना पर बुधवार की शाम मधुवन जा रहे थे। इस बीच कैशौरिया-पथरा के समीप ट्रैक्टरों को पकड़ने के दौरान एक चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस मामले में नारदीगंज थाने में 14 मई को कांड संख्या-158/26 दर्ज किया गया था। मामले में 59 आरोपित नामजद किये गये थे।

वर्जन

नारदीगंज एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। उन पर लापरवाही बरतने, आसूचना संकलन व अवैध खनन पर रोकथाम में असफल रहने के आरोप हैं। अवैध खनन में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए सदर एसडीपीओ-02 से प्रतिवेदन मांगा गया है। ----- अभिनव धीमान, नवादा एसपी। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नारदीगंज थानाध्यक्ष को क्यों निलंबित किया गया?
नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को लापरवाही बरतने और अवैध खनन रोकने में विफल रहने के आरोपों के कारण निलंबित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।