Nawada News: खनन टीम पर रोड़ेबाजी, जेसीबी व ट्रैक्टर छुड़ाया, 07 नामजद,14 लाख जुर्माना

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: नवादा में खनन माफियाओं ने अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी के लिए गई खनन टीम पर हमला किया। घटना के दौरान माफियाओं ने जेसीबी और ट्रैक्टर को छुड़वा लिया। इस मामले में सात नामजद और अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 13 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Nawada News: खनन टीम पर रोड़ेबाजी, जेसीबी व ट्रैक्टर छुड़ाया, 07 नामजद,14 लाख जुर्माना

Nawada News: नवादा में खनन माफियाओं के हौसले परवान पर हैं। माफियाओं ने अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी के लिए गई खनन टीम पर रोड़ेबाजी कर अवैध खनन में लिप्त जेसीबी व बालू लदे एक ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। घटना जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार मुसहरी के समीप की है। उस वक्त खनन टीम जेसीबी व ट्रैक्टर को जब्त कर वारिसलीगंज थाना लाने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए वारिसलीगंज थाने की गश्ती पार्टी को वहां बुलाया गया था।

घटना का विवरण

परंतु इसी बीच चार बाइक पर सवार चार बालू माफियाओं के अलावा 10-15 अन्य अज्ञात अवैध खननकर्ता मौके पर पहुंच गये और खनन टीम से हाथापाई करने लगी। इसी बीच मुसहरी की ओर से रोड़ेबाजी शुरू कर दी गयी। जिससे बचने के लिए खनन विभाग के अधिकारी व पुलिस के जवान पीछे हट गये। इस बीच खनन टीम ने नवादा के जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन व स्थानीय थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को फोन कर घटना की जानकारी दी और अतिरिक्त पुलिसबल भेजने का अनुरोध किया। कुछ देर बाद पुलिस टीम वहां पहुंची परंतु इस बीच बालू माफिया दोनों वाहनों को लेकर भाग निकले। अतिरिक्त पुलिसबलों के साथ उनकी खोजबीन की गयी। परंतु उन वाहनों का कोई सुराग नहीं मिला।

प्राथमिकी और जुर्माना

07 नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी,जुर्माना भी इस मामले में खान निरीक्षक आजाद पासवान द्वारा वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज कांड संख्या-593/26 में सात अवैध खननकर्ताओं को नामजद किया गया है। जबकि अन्य अज्ञात भी आरोपित किये गये हैं। इन पर पुलिस पर हमला करने, अवैध खनन, राजस्व चोरी व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोप हैं। नामजद आरोपितों में कुंदन कुमार, राकेश सिंह, गोपाल सिंह, भोपाल सिंह, गौरव सिंह, अंशु कुमार व रवि कुमार शामिल हैं। सभी नारोमुरार के रहने वाले हैं। प्राथमिकी में जेसीबी व ट्रैक्टर बीआर 27 जी 5264 के चालक व मालिक, बाइक नंबर बीआर 27 एल 1413 एवं बीआर 27 एम 9804 समेत दो अन्य बाइक के चालक व मालिकों को भी आरोपित किया गया है। वहीं इस मामले में अवैध खनन व राजस्व चोरी के आरोप में 13 लाख 95 हजार 972 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। इनमें जेसीबी पर 10 लाख, ट्रैक्टर पर 01 लाख 05 हजार 660 रुपये व बालू चोरी के आरेाप में 02 लाख 90 हजार 312 रुपये जुर्माना शामिल हैं। (नवादा/वारिसलीगंज से अरविंद कुमार रवि/उमा शंकर पाठक)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नवादा में खनन माफियाओं के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई की गई है?−
इस मामले में खान निरीक्षक आजाद पासवान द्वारा वारिसलीगंज थाने में सात नामजद और अन्य अज्ञात अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: खनन टीम पर रोड़ेबाजी, जेसीबी व ट्रैक्टर छुड़ाया, 07 नामजद,14 लाख जुर्माना