
अवैध खनन: बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त, छह पर केस
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।नवादा खनन विभाग की टीम द्वारा अवैध बालू खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर कार्रवाई जारी है।
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा खनन विभाग की टीम द्वारा अवैध बालू खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनन टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस की मदद से संयुक्त छापेमारी अभियान में बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इनमें से दो ट्रैक्टर रोह, एक नगर थाना व एक कादिरगंज थाने में जब्त किया गया है। इनमें से तीन मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वाहनों पर पांच लाख से अधिक जुर्माना किया गया है। ताजा घटनाक्रम में खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को रोह थाना क्षेत्र के मनियोचक गांव के समीप बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
खनन टीम को सकरी नदी से अवैध रूप से बालू खनन करने की सूचना मिली थी। सूचना पर छापेमारी कर दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। वहीं दोनों के चालक वाहन छोड़कर कूद कर भाग निकले। मामले में रोह थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इनमें दोनों वाहनों के चालकों व मालिकों को आरोपित किया गया है। राजस्व चोरी मामले में प्रति वाहन 01 लाख 10 हजार 375 रुपये जुर्माना किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व नवादा के खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा ने किया। छापेमारी में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। कादिरगंज से एक ट्रैक्टर धराया कादिरगंज थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव के समीप से खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। चालक वाहन को छोड़कर भाग निकला। घटना रविवार की बतायी जाती है। बताया जाता है कि खनन टीम द्वारा नथनपुरा के समीप बालू के परिवहन को लेकर चालान की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में उक्त ट्रैक्टर को रोका गया। परंतु चालक ट्रैक्टर से बालू गिराकर कूदकर कर भाग निकला। मामले में कादिरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में ट्रैक्टर चालक व मालिक आरोपित किये गये हैं। राजस्व चोरी मामले में ट्रैक्टर पर 01 लाख 369 रुपये जुर्माना भी किया गया है। मिर्जापुर से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त खान निरीक्षक द्वारा अवैध बालू खनन के विरुद्ध छापेमारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र के लाइनपार मिर्जापुर इलाके में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। मामला शनिवार का बताया जाता है। नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 27 जीए 7207 पर करीब 100 सीएफटी बालू लोड पाया गया। ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मामले में नगर थाने को उक्त ट्रैक्टर सुपुर्द किया गया है। बालू के चालान आदि की जांच के बाद ट्रैक्टर पर जुर्माना किया जाएगा। फर्जी चालान से हो रही चोरी वाहनों की जांच के दौरान कम से कम तीन वाहनों का चालान फर्जी पाया गया। इनमें से रोह के मनियोचक में जब्त किये गये ट्रैक्टर का चालान नालंदा के एक के-लाइसेंसधारक द्वारा निर्गत किया गया था। जबकि तकनीकी जांच में इस बात की पुष्टि हुई की ट्रैक्टर का चालक सकरी नदी से अवैध खनन कर बालू का परिवहन कर रहा था। वहीं कादिरगंज के नथनपुरा के समीप से जब्त ट्रैक्टर का चालान पुराना पाया गया। एक ही चालान पर कई बार अवैध रूप से बालू का खनन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। वर्जन अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है। बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त किये गये हैं। छापेमारी के क्रम में बाहर के चालान से फर्जी तरीके से स्थानीय बालू घाटों से बालू चोरी करने की बात पकड़ में आयी है। मामले में विभागीय प्रावधान के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। -------------- प्रत्यय अमन, जिला खनन पदाधिकारी, नवादा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




