
पत्थर लदे सात ट्रक व हाइवा जब्त,65 लाख जुर्माना
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।नवादा में पुलिस व खनन विभाग की अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में पुलिस व खनन विभाग की अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार की शाम नवादा में अवैध खनन व परिवहन के आरोप में 07 वाहनों को जब्त कर लिया। सभी वाहनों पर पत्थर लदा पाया गया। इनमें से 03 ट्रक व 04 हाइवा शामिल हैं। अवैध रूप से पत्थर लदे वाहनों को सीमा चौकी से भीतर भेजने की मिली सूचना के आलोक में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव मोड़ के समीप एनएच-20 पर कार्रवाई की गयी। प्रशिक्षु डीएसपी सह नेमदारगंज थानाध्यक्ष राजन कुमार व जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के संयुक्त नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी।
संयुक्त टीम को बिना चालान के पत्थर का अवैध कारोबार करने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान सभी वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। सभी वाहनों को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई के लिए देर शाम नेमदारगंज थाने लाया गया। नहीं मिला चालान,65 लाख जुर्माना जब्त किये गये वाहनों पर पत्थर के परिवहन से संबंधित कोई निर्गत वैद्य चालान नहीं पाया गया। लिहाजा सभी वाहनों को अवैध रूप से खनन व परिवहन करने के आरोप में जब्त कर लिया गया। इन सभी वाहनों का धर्मकांटा पर वजन कराया गया। मामले में अवैध रूप से बिना चालान खनन व परिवहन करने तथा ओवरलोड के आरोप में इन वाहनों पर 65 लाख के करीब जुर्माना लगाया गया है। जब्त किये गये वाहनों में 12 चक्का ट्रक नंबर बीआर 01 जीजी 8946, 14 चक्का ट्रक नंबर बीआर 01 जीएच 1233, 14 चक्का ट्रक नंबर बीआर 21 जीए 7503 एवं 12 चक्का हाइवा जेएच 12 एम 6943, 14 चक्का हाइवा जेएच 12 के 9543, 18 चक्का हाइवा बीआर 27 जीए 9775 व 18 चक्का हाइवा बीआर 01 जीक्यू 2494 शामिल हैं। इंट्री माफिया द्वारा चेकपोस्ट पार कराने का आरोप बताया जा रहा है कि अवैध रूप से चेकपोस्ट से बिहार की सीमा के भीतर दाखिल कराने की साजिश के तहत इन सभी ट्रकों को इंट्री माफिया की मदद सीमा में भेजा गया था। सभी ट्रकों से झारखंड की ओर से अवैध रूप से खनन व परिवहन कर इन ट्रकों पर पत्थर लोड कर इन्हें सीमा में दाखिल कराया गया था। परंतु इसी बीच इसकी भनक नेमदाररगंज थाना व खनन टीम को लग गयी। जिसके बाद संयुक्त रूप से टीम का गठन कर नेमदारगंज थाना क्षेत्र की सीमा में छापेमारी की गयी। ------------------ बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त,छह पर केस,दो गिरफ्तार नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। इस दौरान दो अवैध खननकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने सोमवार की शाम काशीचक थाना क्षेत्र के महादेव बिगहा इलाके में छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। ट्रैक्टर पर 100 सीएफटी बालू लदा पाया गया। मौके से एक अवैध खननकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सुगंध कुमार वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफी गांव के संजय मांझी का बेटा बताया जाता है। वह ट्रैक्टर का चालक बताया जाता है। जांच के क्रम में ट्रैक्टर नंबर बीआर 27 जीए 0733 से बरामद किया गया चालान 29 सितम्बर-2025 को निर्गत पाया गया। मामले में ट्रैक्टर के चालक व मालिक के विरुद्ध काशीचक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इस मामले में बालू की चोरी के आरोप में ट्रैक्टर पर 01 लाख 05 हजार 375 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कौआकोल व मुफस्सिल में कार्रवाई कौआकोल पुलिस ने अवैध रूप से बालू खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने लाया गया। मामले में ट्रैक्टर के चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। 12 जनवरी को दर्ज कांड संख्या-18/26 में अवैध खनन कर बालू चोरी के आरोप लगाये गये हैं। इधर, मुफस्सिल पुलिस ने खनन विभाग के सहयोग से अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। घटना अकौना की बतायी जाती है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी। मौके से ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैक्टर चालक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बछवारा गांव के प्रेमप्रकाश के रूप में की गयी। वह विजय रविदास का बेटा बताया जाता है। इस मामले में मुफस्सिल थाने में चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। मामले में ट्रैक्टर पर बालू चोरी के आरोप में 01 लाख 05 हजार 375 रुपये जुर्माना लगाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




