
अवैध खनन: चार वाहन जब्त,प्राथमिकी व 11.66 लाख जुर्माना
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर जिला खनन विभाग का छापेमारी अभियान जिले में लगातार जारी है। इसी क्रम में खनन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार...
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर जिला खनन विभाग का छापेमारी अभियान जिले में लगातार जारी है। इसी क्रम में खनन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें तीन ट्रैक्टर व एक ट्रक शामिल हैं। तीनों ट्रैक्टरों पर बालू लदा पाया गया। जबकि ट्रक पर पत्थर लदा हुआ पाया गया। मामले में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं वाहनों पर अवैध खनन के आरोप में खनन विभाग द्वारा 11 लाख 66 हजार के करीब जुर्माना लगाया गया है।

ताजा घटनाक्रम में जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व नवादा नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। घटना मंगलवार की है। खनन विभाग को नगर थाना क्षेत्र के गोसाईं बिगहा स्थित सकरी नदी बालू घाट में अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना पर छापेमारी कर शिवदयाल बिगहा के समीप बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। चालक भाग निकले। मामले में चालक व वाहन मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। गयाजी सीमा से धराया एक ट्रैक्टर खनन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर गयाजी जिले की सीमा पर स्थित हिसुआ थाना क्षेत्र के गोंदर बिगहा गांव के समीप छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खनन टीम को गोंदर बिगहा के समीप ढाढर नदी में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की सूचना मिली थी। पुलिस के सहयोग से ट्रैक्टर जब्त कर हिसुआ थाने लाया गया। मामले में हिसुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। तीनों ट्रैक्टरों पर कुल 03 लाख 15 हजार के करीब जुर्माना लगाया गया। चेकपोस्ट पर धराया पत्थर लदा ट्रक खान निरीक्षक के नेतृत्व में खनन टीम ने अवैध रूप से नवादा जिले में पत्थर लदे ट्रकों को पार कराने की सूचना पर बीती रात अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट पर छापेमारी की। छापेमारी में पत्थर लदा एक ट्रक जब्त कर लिया गया। अवैध रूप से बिना चालान के पत्थर को झारखंड की ओर से लाये जाने की संभावना जतायी जा रही है। चालक द्वारा पत्थर से संबंधित कोई भी चालान अथवा अन्य दस्तावेज पेश नहीं किया गया। ट्रक नंबर जेएच 12 एफ 9613 जब्त कर चेकपोस्ट पुलिस को सौंप दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




