ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादा इटाढ़ी में 19,329 एमटी धान की हो चुकी है खरीद

इटाढ़ी में 19,329 एमटी धान की हो चुकी है खरीद

इटाढ़ी। प्रखंड में अब तक 19329 एमटी धान की अधिप्राप्ति कर ली गई है। बीसीओ मनीष कुमार सिंह ने बताया की पूरे प्रखंड भर में पैक्सों के माध्यम से 19329 एमटी धान की खरीदारी किसानों से कर ली गई है। जिसमें...

 इटाढ़ी में 19,329 एमटी धान की हो चुकी है खरीद
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSat, 22 Jan 2022 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

इटाढ़ी। प्रखंड में अब तक 19329 एमटी धान की अधिप्राप्ति कर ली गई है। बीसीओ मनीष कुमार सिंह ने बताया की पूरे प्रखंड भर में पैक्सों के माध्यम से 19329 एमटी धान की खरीदारी किसानों से कर ली गई है। जिसमें 2289 किसानों से धान की खरीद की गई है। अब तक से 1833 किसानों का पूर्णरूपेण पैसा भुगतान कर दिया गया है।जबकि शेष किसानों का भुगतान के लिए बैंकों को एडवाइज दे दी गई है। बीसीओ ने बताया कि 79.5 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है। इटाढ़ी प्रखंड को 24300 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें 19329 एमटी धान की खरीदारी कर ली गई है। जैसे-जैसे सीसी का आवंटन प्रखंड को मिलता जाएगा हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें