रंग गुलाल से पटा वारिसलीगंज बाजार
वारिसलीगंज में 04 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। बाजार में पिचकारी, रंग गुलाल और नए कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है। बच्चों में उत्साह बढ़ रहा है और गांवों में पारंपरिक होली गीत गाए जा रहे हैं। बाजार में आम दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि लोग त्योहार के लिए घर लौट रहे हैं।

वारिसलीगंज, निसं। रंगो का पर्व होली बुधवार 04 मार्च को मनाया जाएगा। 05 मार्च को मगध में होने बाला बुढ़वा होली के साथ रंगो का पर्व होली संपन्न हो जाएगी। पर्व को लेकर बाजार में पिचकारी व अन्य होली से जुड़े सामान की बिक्री जमकर हो रही है। जिसमें मुख्य रूप से रेडीमेड कपड़ा, पिचकारी आदि की खरीदारी हो रही है। वहीं रंग गुलाल, पिचकारी व टोपियों से सजी बाजार की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। फुटपाथों पर हरे चने, हरे पत्ते वाला प्याज तथा पतागोभी ने बाजार को बासंतिक रंग में रंग दिया है। लोग पहले बच्चों के लिए कुर्ता पायजामा व नए परिधानों की खरीदारी बाद रंग गुलाल एवं पिचकारी की खरीदारी करते देखे जा रहे हैं।
पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जबकि गांव देहातों में पारंपरिक होली गीत का गायन से सम्पूर्ण वातावरण होलीमय हो रहा है। पर्व को लेकर वारिसलीगंज के बाजार में आम दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ देखी जा रही है। जिसमें हर आयु वर्ग के महिला, पुरुष व बच्चे शामिल होते हैं। कपड़े व रेडीमेड दुकान, रंग पिचकारी व हरी सब्जियों की दुकानो पर खरीदारों की भीड़ देरशाम तक देखी जा रही है। बता दे की प्रखंड क्षेत्र के रोजी रोजगार या पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं। होली के मौके पर घर आने का सिलसिला शुरू है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



