Hindi NewsBihar NewsNawada NewsHiswa Council Meeting Development Plans Discussed with MLA Anil Singh
हिसुआ नप के विस्तारित सभी वार्डों में तेजी से हो विकास

हिसुआ नप के विस्तारित सभी वार्डों में तेजी से हो विकास

संक्षेप:

हिसुआ, निज संवाददाता।हिसुआ नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान सभी पार्षदों नें बारी-बारी से अपने वार्ड की समस्याओं से विधायक अनिल सिंह को अवगत कराया।

Dec 09, 2025 02:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

हिसुआ, निज संवाददाता। हिसुआ नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान सभी पार्षदों नें बारी-बारी से अपने वार्ड की समस्याओं से विधायक अनिल सिंह को अवगत कराया। पार्षद सुधीर सिंह ने विधायक से नगर परिषद के विस्तारित सभी वार्डों में तेजी से विकास कर शहर की मुख्य धारा से जोड़ने का मांग की, जिसका विधायक ने स्वागत किया। जदयू नेत्री सह पार्षद शोभा देवी ने हिसुआ के विकास से जुड़ी समस्याओं को पूर्व की तरह ही प्रमुखता से विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। इसका भी विधायक ने समर्थन किया। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन नें नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने पीएम शहरी आवास योजना, नलजल योजना, मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने शहर में अपराधिक घटनाओं के रोकथाम को लेकर सभी प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने और स्ट्रीट लाईट भी लगाने की बात कही। इस दौरान विधायक अनिल सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहली दफा नगर परिषद के कार्यक्रम में पहुंचा हूं। जहां आप सभी का अपेक्षित सहयोग और समर्पण ने मुझे भावुक कर दिया। हिसुआ को बेहतर हिसुआ और विकसित हिसुआ बनाने में आप सभी का सहयोग जरूरी है। जो मुझे पूर्व की भांति ही मिलने की संभावना और उम्मीद है। उन्होंने कहा की आप हिसुआ के विकास की योजना बनाएं, उसे क्रियान्वयित करना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान विधायक ने मुख्य एवं उप मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी संग आवास योजना के लाभुकों को कार्यादेश और पीएम स्वनिधि रोजगार योजना के दर्जनों लाभुकों को कागजात दिए।