Hindi NewsBihar NewsNawada NewsHigh Alert in Nawada District for Vote Counting Security
जिले भर में रहा हाई अलर्ट, हर जगह पुलिसबल तैनात

जिले भर में रहा हाई अलर्ट, हर जगह पुलिसबल तैनात

संक्षेप:

नवादा जिले में मतगणना के लिए सभी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हाई अलर्ट घोषित किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय पुलिस बलों की तैनाती की गई। सभी थानों में गश्त की गई और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की निगरानी रखी गई। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऑनलाइन ब्रीफिंग की और आवश्यक निर्देश दिए।

Nov 15, 2025 02:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मतगणना को लेकर शुक्रवार को हाई अलर्ट रहा। मतगणना के बाद संभावित हंगामे अथवा विधि व्यवस्था की संभावना के आलोक में सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किये गये थे। सभी थाना क्षेत्रों में भारी संख्या में केन्द्रीय पुलिस बलों (सीएपीएफ) को प्रतिनियुक्त किया गया था। इनके द्वारा सभी जगहों पर गश्त लगाये जा रहे थे। थानाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में इन्हें विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया था और विधि व्यवस्था पर नजर रखी जा रही थी। सभी थानों में पुलिस दिन भर गश्त लगाती रही। सुरक्षा को लेकर सभी थानों को क्यूआरटी भी दिये गये थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन्हें आवश्यक्तानुसार उपयोग करने के निर्देश दिये गये थे। एसपी द्वारा गुरुवार को सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन ब्रीफिंग की गयी थी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निबटने के कड़े निर्देश दिये गये थे। सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात शहर के सभी चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस व पदाधिकारियों समेत दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था। सदर एसडीपीओ-01 हुलास कुमार व नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार तथा सीआई पंकज कुमार झा द्वारा लगातार शहर की सुरक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही थी। कलेक्ट्रेट में सीएपीएफ की एक कम्पनी सुरक्षित रखी गयी थी। इन्हें स्टैंड बाय पोजीशन में रहने के निर्देश दिये गये थे। ताकि आवश्यक्ता पड़ने पर इन्हें तुरंत उपयोग किया जा सके। स्वॉट लगाती रही गश्त बाइक पर सवार अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वॉट की टीम शहर भर में लगातार दिन भर गश्त लगाती रही। वहीं सुरक्षा को लेकर आंसू गैस टीम व दंगा निरोधक दस्ता अलर्ट मोड पर रहा। इन्हें शहर में तैयार रहने के निर्देश दिये गये थे। इनके अलावा रेलवे व बस अड्डे पर भी पुलिस अलर्ट रही। इन जगहों पर भी पुलिस बल तैनात किये गये थे और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के इन्हें निर्देश दिये गये थे।