Hindi NewsBihar NewsNawada NewsHealth Official Suspended After Body Transport Incident in Akbarpur
स्ट्रेचर से शव भेजने के मामले में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक निलंबित

स्ट्रेचर से शव भेजने के मामले में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक निलंबित

संक्षेप:

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्ट्रेचर से शव भेजने के मामले में अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कानन प्रिया को त्वरित कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है।

Dec 11, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्ट्रेचर से शव भेजने के मामले में अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कानन प्रिया को त्वरित कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजेश कुमार व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.गौतम कुमार व जीएनएम जगदीश ज्यानी से शोकॉज किया गया है, जबकि 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने मंगलवार को अकबरपुर सीएचसी पहुंच कर मामले की जानकारी ली थी। सिविल सर्जन बिनोद कुमार ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अकबरपुर में एक वृद्ध महिला केसरी देवी की मौत से जुड़े मामले में कमेटी की अनुशंसा पर तत्काल यह कार्रवाई की गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में रही पेचीदगी अकबरपुर सीएचसी में रविवार रात इलाज के दौरान रामचंद्र साव की 75 वर्षीय मां केशरी देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा न मिलने के कारण परिवार को उनका शव स्ट्रेचर पर घसीटकर घर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। मामला स्ट्रेचर पर ले जाने तथा स्ट्रेचर के बदले मृतक के परिजनों मृतका की बहू पूनम कुमारी और पोता आर्यन कुमार को कथित रूप से अस्पताल में बिठा कर रखने को लेकर विवादित होता चला गया। हालांकि इस मामले पर सिविल सर्जन बिनोद कुमार चौधरी ने कहा कि जिस व्यक्ति की शव की चर्चा हो रही है, उसकी मृत्यु घर में ही हो गई थी। मृतक की बहू पूनम कुमारी ने खुद ही स्वीकारा है कि उनकी मृत्यु घर में हो गई थी और केवल पुष्टि के लिए अस्पताल ले कर गए थे।