Nawada News: प्रसव वार्ड के पास फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: इन दिनों हिसुआ का स्वास्थ्य महकमा अवैध कब्जाधारियों और अस्पताल के पास झुग्गियों के कारण परेशान है। कूड़ा-कचरा फैलाने से संक्रमण का खतरा है। चिकित्सा पदाधिकारी ने अवैध कब्जा हटाने के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा है, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

Nawada News: प्रसव वार्ड के पास फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा

Nawada News: इन दिनों हिसुआ का स्वास्थ्य महकमा अवैध कब्जाधारियों और पांचू तालाब के उत्तरी छोर पर बसे अवैध झुग्गी-झोपड़ी वालों की करतूत से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। अस्पताल के प्रसव वार्ड के पास लोगों द्वारा कूड़ा-कचरा भी फेंका जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र के अनुसार, ऐसी स्थिति पांचू तालाब के उत्तरी छोर पर बसे अवैध झुग्गी-झोपड़ी वालों और अस्पताल के पीछे की जमीन पर अवैध कब्जा जमाये लोगों के कारण बनी हुई है।

अवैध कब्जा हटाने की मांग

उन्होंने कहा कि कई दफा अस्पताल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने और बाउंड्री वॉल को लेकर विभाग से पत्राचार किया गया है। जिसपर आजतक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद के अधिकारियों की देखरेख में सफाई कर्मियों द्वारा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराई गई थी। साथ ही आसपास के लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए अस्पताल परिसर के भीतर कूड़ा-कचरा फेंकने से मना किया गया था। लेकिन जितनी देर अस्पताल परिसर की सफाई में लगी, उससे कम समय मे ही वहां कूड़ा का ढेर पुनः लग गया। जिसे देखकर अस्पताल प्रबंधन के समक्ष एकबार फिर से परिसर की सफाई की चुनौती सामने खड़ी हो गई है।

नगर प्रशासन को चेतावनी

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक शांता स्वामी ने नगर प्रशासन से पांचू तालाब और अस्पताल की जमीन से अतिक्रमण हटाने और परिसर के भीतर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने की मांग की है। साथ ही परिसर की बाउंड्री वॉल को लेकर पुनः विभाग को पत्राचार की बात कही है। (हिसुआ से उदय कुमार सिन्हा)

सामान्य प्रश्न

अस्पताल परिसर में कूड़ा-कचरा फेंकने से कौन सा खतरा है?
कूड़ा-कचरा फेंकने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsNawada NewsNawada News: प्रसव वार्ड के पास फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा