पीएम आवास के लिए राशि अनुशंसा कराने को मांग रहा था रिश्वत
मेसकौर की एक विधवा महिला के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तीसरी किश्त की राशि विमुक्त कराने के लिए आवास सहयाक बीरू कुमार चौधरी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। बिना...

मेसकौर की एक विधवा महिला के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तीसरी किश्त की राशि विमुक्त कराने के लिए आवास सहयाक बीरू कुमार चौधरी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। बिना रिश्वत लिये वह तीसरी किश्त की राशि की अनुशंसा करने के लिए तैयार नहीं था। विधवा आनंदी देवी, पति स्व. कपिलदेव सिंह द्वारा इसकी जानकारी अपने दामाद धनंजय कुमार को दी गयी। धनंजय कुमार पवई गांव के स्व. बलवंत सिंह का बेटा बताया जाता है। धनंजय ने भी इस बारे में आवास सहायक से कई बार अनुरोध किया। परंतु वह 10 हजार लिये बिना राशि विमुक्त करने की अनुशंसा के लिए तैयार नहीं था।
इसके बाद धनंजय ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पटना कार्यालय में 12 मई को की। शिकायत के आलोक में निगरानी ब्यूरो की टीम 27 मई को मेसकौर पहुंची। मेसकौर प्रखंड कार्यालय में सत्यापन के पश्चात निगरानी ब्यूरो की टीम द्वारा बुधवार को कार्रवाई की गयी। निगरानी टीम में नेतृत्वकर्ता डीएसपी मिथिलेश कुमार के अलावा इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार, एसआई शशिकांत कुमार व एसआई राजीव नयन दुबे समेत अन्य शामिल थे। ----------------------- छह महीने में जिले में निगरानी की तीसरी कार्रवाई नवादा जिले में सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी है, इसका खुलासा निगरानी की कार्रवाई से साफ पता चलता है। जिले में निगरानी की इस वर्ष अब तक छह माह के भीतर यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पूर्व 03 फरवरी 2026 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते नवादा जिले के रोह अंचल के राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वह रोह थाना क्षेत्र के सीतापुर-वंशीचक मोड़ के समीप कांड के वादी मंटू कुमार से उनकी पुश्तैनी जमीन का परिमार्जन कर उनके नाम से जमाबंदी कायम करने के लिए रिश्वत ले रहा था। वहीं 02 जनवरी 2026 को निगरानी ब्यूरो की टीम द्वारा अकबरपुर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को 25 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया था। वह पीड़ित पक्ष से केस हल्का करने, डायरी में मदद करने व आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में अकबरपुर थाना के गेट पर घूस ले रहा था। दारोगा अकबरपुर थाने में पदस्थापित था और कांड का अनुसंधानकर्ता था। 2015 से अब तक जिले में 26 लोकसेवक निगरानी के हाथों गिरफ्तार किये जा चुके हैं। परंतु जिले में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ----------------------------- 2015 से अब तक निगरानी द्वारा पकड़े गये लोक सेवक 09 फरवरी 2015- विजय सिंह, राजस्व कर्मचारी, सिरदला 29 मई 2015- मो. मुन्ना, सरकारी बॉडीगार्ड, रजौली एसडीपीओ 10 सितंबर 2015- मनिन्द्र कुमार सिन्हा, क्लर्क, नरहट पीएचसी 17 दिसम्बर 2015- ललन कुमार, पर्यवेक्षक, मेसकौर प्रखंड 05 मार्च 16- अनिल कुमार शर्मा, बीईओ, नवादा 10 मार्च 16- सत्येन्द्र कुमार, सिंचाई जेई, पकरीबरावां 15 मार्च 16- रामाधार मंडल, मनरेगा पीओ, हिसुआ 08 सितम्बर 16- महर्षि राम, एडीएम, नवादा 07 अक्टूबर 16- शंभूशरण, सीओ, कौआकोल 28 दिसम्बर 16- इंद्रजीत राणा, बीईओ, मेसकौर 10 फरवरी 17 - बनारसी यादव, एएसआई, वारिसलीगंज 20 जून 17 - नीतीश सिन्हा, मनरेगा पीओ, पकरीबरावां 12 दिसम्बर 17- बिनोद सुमन, मनरेगा पीओ, काशीचक 13 अप्रैल 18 - रंजीत दास, राजस्व (सीआई),अकबरपुर 19 जनवरी 19 - राज भाई, सिपाही, सिरदला थाना 09 अगस्त 19 - कुसुम लाल पासवान, एएसआई, रोह थाना 16 मार्च 21 - दिलीप रजक, प्रभारी सीआई रोह अंचल 23 मार्च 21- रमेश चौधरी, प्रधान लिपिक, संयुक्त औषधालय 10 जुलाई 23- लालबाबू यादव, एसआई, नगर थाना 23 नवम्बर 23- राजेश कुमार, एसआई, हिसुआ थाना 28 अप्रैल 25- रविशंकर शर्मा, राजस्व कर्मचारी, सिरदला 25 जुलाई 25- रंजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी, सिरदला 23 सितम्बर 25- राकेश कुमार, राजस्व कर्मचारी का मुंशी, नारदीगंज 02 जनवरी 26- प्रमोद कुमार, एसआई, अकबरपुर थाना 03 फरवरी 26- गुलशन कुमार, राजस्व कर्मचारी, रोह (नवादा से अरविंद कुमार रवि)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


