स्कूलों में सुबह 6.45 बजे तक 20 फीसदी शिक्षक उपस्थित
6 अप्रैल से सरकारी स्कूलों का संचालन प्रातः कालीन शिफ्ट में किया जा रहा है। मंगलवार को ऑनलाइन हाजिरी की जांच में सुबह 6:45 बजे तक केवल 20.37% शिक्षकों ने हाजिरी बनाई। डीपीओ शिवकुमार वर्मा ने बताया कि लेट पहुंचने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

पिछले 6 अप्रैल से सरकारी स्कूलों का संचालन प्रातः कालीन शिफ्ट में किया जा रहा है। स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाना है। इस बीच मंगलवार को ई शिक्षकोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी की जांच की गई तो सुबह 6:45 बजे तक सिर्फ 20.37 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी बनाई थी। डीपीओ स्थापना शिवकुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की जांच की गई। जिसमें सुबह 6:45 बजे तक सिर्फ 2561 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी बनाई थी, जबकि जिले में सरकारी स्कूलों में 12567 शिक्षक बहाल हैं । उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ओर से स्कूल पहुंचने में लेट लतीफी की जा रही है।
शिक्षकों को सुबह 6:30 तक हर हाल में स्कूल पहुंचकर ऑनलाइन हाजिरी बनाना है, जबकि शिक्षक काफी लेट से स्कूल पहुंच रहे हैं । उन्होंने कहा कि जो शिक्षक लेट से स्कूल पहुंच रहे हैं। उनसे स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी, स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप देखा जा रहा है। नवादा से शशि भूषण पाठक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


