Nawada News: शातिर है संटी, साइबर अपराधियों का लंबा नेटवर्क

हिन्दुस्तान, नवादा
share

Nawada News: कौआकोल के संटी कुमार को ऑनलाइन गेमिंग में ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लाखों रुपये के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने उसकी डायरी और मोबाइल से अन्य आरोपियों के नेटवर्क की जांच शुरू की है। एक युवक से भी ऑनलाइन गेमिंग के झांसे में 90 हजार रुपये ठगे गए हैं।

Nawada News: शातिर है संटी, साइबर अपराधियों का लंबा नेटवर्क

Nawada News: कौआकोल के ईंटपकवा का संटी कुमार एक शातिर गैम्बलर है। वह ऑनलाइन गेमिंग का माहिर खिलाड़ी है और बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना चुका है। उसकी मोबाइल से लाखों रुपये के लेनदेन का चैट मिला है। एक यूपीआई का बड़ा स्कैनर भी मोबाइल से मिला है। जिससे उसके द्वारा ठगी की गयी राशि का भी हिसाब-किताब जुटाया जा रहा है। साथ ही उसके ठिकाने से एक डायरी मिली है, जिसमें कस्टमर डेटा मिला है। डायरी के कवर पेज पर राहुल लिखा है। उसमें बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों के लोगों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इनमें से कई नंबरों पर उसके मोबाइल से ठगी से संबंधित चैट के भी साक्ष्य मिले हैं। उसके पास से बरामद एक मोबाइल की एसडीआर से इस बात का पता चला है कि मोबाइल चोरी की है और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बरतल्ला के एक व्यक्ति के नाम से जारी किया गया है।

संटी का नेटवर्क

दिल्ली में रहकर बना लंबा नेटवर्क आरंभिक जांच में इस बात का भी साक्ष्य मिला है कि संटी का लंबा नेटवर्क है। जिसमें कई शातिर साइबर अपराधी जुड़े हैं। जिनका काम कस्टमर डेटाशीट से लेकर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर संटी के ऑनलाइन गेमिंग के धंधे से जोड़ना था। पूछताछ के आधार पर साइबर थाने की पुलिस आरोपितों के विरुद्ध शिकंजा कसने की तैयारी में है। इससे पूर्व उनके नाम व पते का सत्यापन किया जा रहा है। बताया जाता है कि साइबर अपराधियों से जुड़ाव दिल्ली प्रवास के दौरान हुआ। संटी कुछ माह पूर्व पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास टिकरी बार्डर इलाके में रह रहा था। पुलिस उसके पास से बरामद मोबाइल व लैपटॉप का डेटा खंगाल रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी

ऑनलाइन गेमिंग के इनपुट पर धराया था ऑनलाइन गेमिंग के इनपुट पर संटी कुमार को साइबर पुलिस की एसआईटी ने 27 सितम्बर को कौआकोल के ईंटपकवा गांव से गिरफ्तार किया था। उसके पास से ठगी में प्रयुक्त 02 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 04 एटीएम कार्ड, 01 आधार व 01 पैन कार्ड बरामद किया गया था। इस मामले में उसके विरुद्ध साइबर थाना कांड संख्या-93/26 दर्ज है। ---------------- ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर 90 हजार ठगे नवादा। साइबर अपराधियों ने जिले के रूपौ थाने के एक युवक से ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर 90 हजार रुपये ठग लिये। युवक को एक सोशल मीडिया से इस गेम के बारे में जानकारी मिली थी और अपराधियों ने उसे गेमिंग में उलझा कर रुपये ठग लिये। बताया जाता है कि शुरूआत में युवक को कुछ छोटे-छोटे दांव जिताये गये और बड़ा दांव खेलने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद वह लगातार कई बड़े दांव हारता चला गया। बाद में उसे फ्रॉड की आशंका हुई और वह गेम छोड़कर बाहर निकल गया। मामले में एनसीआरपी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करायी गयी और साइबर थाने में सत्यापन के बाद मामला दर्ज कराया गया। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

सामान्य प्रश्न

✦संटी कुमार को कब गिरफ्तार किया गया था?−
संटी कुमार को 27 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: शातिर है संटी, साइबर अपराधियों का लंबा नेटवर्क