वारिसलीगंज : डीजल-पेट्रोल लेने को करनी पड़ रही मशक्कत
खाड़ी देशों के बीच युद्ध के कारण वारिसलीगंज में पेट्रोल और डीजल की भारी कमी हो गई है। पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बाइक चालकों को। कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल तीन से चार दिनों से उपलब्ध नहीं है। एसडीओ ने इस समस्या की पुष्टि की है।

खाड़ी देशों के बीच जारी युद्ध का असर वारिसलीगंज प्रखंड में अब व्यापक रूप में दिखने लगा है। पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता कम होने के कारण क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रही है। जबकि डीजल भी निर्धारित मात्रा में देने के कारण पंप संचालकों को ग्राहकों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। पहले से रसोई गैस को लेकर परेशानी झेल रहे नागरिकों को अब डीजल-पेट्रोल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को वारिसलीगंज के एकमात्र मकनपुर फ्यूल पंप पर भारी भीड़ देखने को मिली। हर बाइक चालक को लाइन में लग कर पेट्रोल खरीदनी पड़ रही है।
वह भी प्रीमियम पेट्रोल लेना आवश्यक बताया जाता है। साधारण पेट्रोल मात्र एक सौ रुपये की दी जा रही थी। जबकि डीजल चलित छोटे एवं मध्यम वाहनों को अधिकतम एक हजार रुपये का डीजल दिया जाता देखा गया। वहीं प्रखंड के अन्य पेट्रोल पंप पर कही भी तीन दिनों से तो कही चार दिनों से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं की बात बताई जा रही है। पंप संचालक के अनुसार प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री करने वाले पंप को ही डीजल की आपूर्ति दी जाती है। बताया गया कि काशीचक, शाहपुर समेत प्रखंड के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी के कारण वाहन स्वामियों खास कर बाइक चालकों की परेशानी बढ़ी है। प्रखंड में चल रहे शादी विवाह में आने जाने वाले लोग पंप पर पम्प पेट्रोल ढूंढते नजर आये। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पंप संचालक ने बताया कि क्रूड आयल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण कम्पनी संबंधित पेट्रोल पंप संचालको को कम मात्रा में ईंधन दे रही है। इधर, एसडीओ अमित अनुराग ने बताया कि डीजल पेट्रोल की कमी की सूचना मिली है। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


