फर्जी तरीके से राशन उठाव का आरोप, जांच की मांग

Apr 04, 2026 03:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

कौआकोल । एक संवाददाता मेसकौर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक उपभोक्ता के राशन कार्ड से करीब 90 किलोमीटर दूर कौआकोल प्रखंड के एक जनवितरण प्रणाली के...

फर्जी तरीके से राशन उठाव का आरोप, जांच की मांग

कौआकोल । एक संवाददाता मेसकौर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक उपभोक्ता के राशन कार्ड से करीब 90 किलोमीटर दूर कौआकोल प्रखंड के एक जनवितरण प्रणाली के विक्रेता द्वारा फर्जी तरीके से अनाज का उठाव कर लिया गया है। मामले को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, मेसकौर प्रखंड के पसाढी गांव निवासी उपभोक्ता जानकी देवी जब अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के पास राशन लेने पहुंचीं, तो उन्हें बताया गया कि उनके कार्ड से इस महीने का अनाज पहले ही उठाया जा चुका है। जांच करने पर पता चला कि उनका राशन कौआकोल प्रखंड से उठाया गया है।

पीड़िता जानकी देवी ने बताया कि उनका राशन कार्ड संख्या 1035 012 000500 19000 14 है, जबकि पॉस मशीन संख्या 103900100612 के माध्यम से फर्जी अंगूठा लगाकर अनाज की निकासी कर ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कौआकोल प्रखंड की मंझिला पंचायत अंतर्गत भलुआही गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार बीग बॉस चौधरी के यहां से 2 मार्च 2026 को जानकी देवी पचाढ़ी, मेसकौर का अनाज का उठाव किया गया है। इस मामले में मेसकौर के एमओ अजित कुमार ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर कौआकोल एमओ आषुतोष रंजन ने इस मामले के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।