ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाफौजी के साथ धोखाधड़ी, 20 लाख का चेक बाउंस

फौजी के साथ धोखाधड़ी, 20 लाख का चेक बाउंस

एक फौजी के साथ जमीन खरीदने के नाम पर तीस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गयी। फौजी ने जब दबाव बनाया तो उसे 20 लाख का चेक दिया, परंतु अकाउंट में राशि नहीं होने के काराण चेक बाउंस हो गया। फौजी मनोरंजन...

फौजी के साथ धोखाधड़ी, 20 लाख का चेक बाउंस
हिन्दुस्तान टीम,नवादाWed, 08 May 2019 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

एक फौजी के साथ जमीन खरीदने के नाम पर तीस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गयी। फौजी ने जब दबाव बनाया तो उसे 20 लाख का चेक दिया, परंतु अकाउंट में राशि नहीं होने के काराण चेक बाउंस हो गया। फौजी मनोरंजन कुमार नरहट थाने के भीमबिगहा गांव के रामकिशोर सिंह का बेटा है। उसने छह मई को नगर थाने में हिसुआ स्टेशन रोड निवासी अनिल कुमार सिंह व उनके बेटों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।

अनिल सिंह मूल रूप से गोविन्दपुर थाने के सरकंडा गांव का रहने वाला है। फौजी के मुताबिक 2015 में उसने अनिल सिंह को हिसुआ की एक जमीन की खरीदारी के लिए कुल 30 लाख रुपये का भुगतान किया। इसका एग्रिमेंट भी कराया गया, परंतु जमीन की रजिष्ट्री के नाम पर अनिल सिंह टालमटोल करने लगा। आखिरकार उसे पता चला कि जमीन वास्तव में अनिल सिंह की है ही नहीं। तब उसने रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया। इस बीच एग्रिमेंट हुआ कि निर्धारित तारीख तक राशि नहीं देने पर अनिल सिंह एक दूसरी जमीन मनोरंजन कुमार को लिख देगा। परंतु न तो उसे रुपये लौटाये गये न ही उसे जमीन की रजिस्ट्री की गयी। इस बीच मनोरंजन की पत्नी के नाम पर अनिल सिंह ने 20 लाख 41 हजार रुपये के पांच चेक दिये। सभी चेक हिसुआ बैंक ऑफ इंडिया के थे। परंतु सभी चेक खाते में पर्याप्त रुपये नहीं होने के कारण बाउंस हो गये। मनोरंजन का आरोप है कि हाल ही में अनिल सिंह व उसके दोनों बेटों ने नवादा के शोभिया मंदिर के समीप उसे घेर लिया व पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें