ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादारजौली में पूर्व वार्ड सदस्य की पीट-पीट कर हत्या, 7 गिरफ्तार

रजौली में पूर्व वार्ड सदस्य की पीट-पीट कर हत्या, 7 गिरफ्तार

बिहार के नवादा जिले के रजौली थाने के नीमाटांड़ गांव में दबंगों द्वारा पूर्व वार्ड सदस्य की ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों  से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की बतायी जाती...

रजौली में पूर्व वार्ड सदस्य की पीट-पीट कर हत्या, 7 गिरफ्तार
Malayनवादा रजौली। हिन्दुस्तान प्रतिनिधिTue, 26 May 2020 08:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के नवादा जिले के रजौली थाने के नीमाटांड़ गांव में दबंगों द्वारा पूर्व वार्ड सदस्य की ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों  से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की बतायी जाती है। मृतक 40 वर्षीय उपेन्द्र प्रसाद नीमाटांड़ गांव के रामपुर  टोले के स्व. बाढ़ो सिंह का बेटा था। घटना में दो अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों में रितेश कुमार व मोहित कुमार शामिल हैं। 

घटना की सूचना पर पहुंचे रजौली  एसडीपीओ संजय कुमार व रजौली एसएचओ सुजय विद्यार्थी ने आरोपितों के घरों पर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कुलेश्वर यादव समेत अन्य शामिल हैं। घटना का कारण खेतों में बकरी के घुस जाने को लेकर विवाद बताया जाता है। इसी बात को लेकर मारपीट में उपेन्द्र बुरी तरह से जख्मी हो गया।  घटना में गंभीर रूप से जख्मी उपेन्द्र को परिजन लेकर रजौली अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकायत करने पहुंचा था घर

शाम में अपने रामपुर टोले में स्थित अपने खेत की ओर गये उपेन्द्र ने मवेशियों  को खेत में चरते देख उन्हें बाहर निकला व इसकी शिकायत करने आरोपितों के घर नीमाटांड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ व देखते ही देखते  शराब के नशे में धुत आरोपित पक्ष द्वारा उस पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया गया। साथ ही कुछ लोगों ने लाठी- डंडों से भी उसे बुरी तरह से पीट डाला। आरोप है कि नीमाटांड़ के गोमी यादव के बेटे गिरा यादव, प्यारे यादव का बेटा रंजीत यादव, उमेश यादव का बेटा शाहीन यादव व महात्मा यादव का बेटा ओंकार यादव व उनके घरों की महिलाओं ने भी उन पर हमला बोल दिया। जिसमें उपेन्द्र की मौत हो गयी। 

दो बार रह चुका था वार्ड सदस्य

जानकारी के मुताबिक उपेन्द्र प्रसाद पूर्व में दो बार वार्ड सदस्य रह चुका है। उसकी मौत से लोगों में परिजनों व ग्रामीणों में बेहद रोष है। दबंगों द्वारा की गयी इस घटना के बाद गांव में तनाव में स्थिति की बतायी जाती है। रजौली एसएचओ सुजय विद्यार्थी ने बताया  कि फिलवक्त गांव में पुलिस कैम्प कर रही है। सात लोगों को गिरफ्तार किया  गया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें