महिलाओं की हितों और उत्थान का लिया संकल्प
पटेल नगर के एक होटल में सवर्ण महिला एकता मंच की पहली बैठक हुई। बैठक में महिलाओं की स्थिति और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सावित्री शर्मा ने सवर्ण समाज की महिलाओं की आवाज उठाने और उनके हितों के लिए कार्य करने की बात की। महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी चुनौतीपूर्ण है।

शहर के पटेल नगर स्थित एक होटल में सवर्ण महिला एकता मंच की पहली बैठक हुई। मंच की गौरी रानी, बंटी सिंह, खुशबू सिंह और वर्षा रानी की देखरेख में हुई बैठक में सवर्ण समाज की महिलाओं की स्थिति और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इस दौरान सवर्ण समाज की दबी-कुचली महिलाओं की आवाज बुलंद करने और उनके हितों और उत्थान के लिए कार्य करने पर विचार किया। मुख्य अतिथि के रूप में नवादा की पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा और डॉ. मधु सिन्हा उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज में भी कई महिलाएं कठिन परिस्थितियों से गुजर रही हैं।
उन महिलाओं की आवाज सवर्ण महिला मंच उठाएगी। वर्तमान स्थिति में सवर्ण वर्ग की महिलाओं और परिवारों की आर्थिक स्थिति भी काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। अन्य जातियों की गरीब महिलाओं की तरह सवर्ण समाज की जरूरतमंद महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। हमारी कोशिश है कि दबे-कुचले वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचे, लेकिन सवर्ण समाज को दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए। राजनीतिक परिस्थितियों की आलोचना करते हुए कहा कि सवर्ण समाज की महिलाओं को दरकिनार करना कहीं से भी उचित नहीं है। मुख्य अतिथि डॉ. सावित्री शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। मौके पर पुष्पा कुमारी, राजकुमारी, वीना देवी, बिभा कुमारी, संगीता कुमारी, कुंदन कुमारी, विभा कुमारी, महारानी कुमारी, वीणा कुमारी, संगीता सिन्हा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


