Hindi NewsBihar NewsNawada NewsFatal Truck-Bike Collision in Nawada 28-Year-Old Dies on NH-20
एनएच-20 पर बाइक व ट्रक की टक्कर में चालक की मौत

एनएच-20 पर बाइक व ट्रक की टक्कर में चालक की मौत

संक्षेप:

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में एनएच-20 पर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी। घटना शनिवार की सुबह करीब 09 बजे एनएच-20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के...

Dec 07, 2025 01:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में एनएच-20 पर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी। घटना शनिवार की सुबह करीब 09 बजे एनएच-20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के मस्तानगंज इलाके में बाईपास पर की बतायी जाती है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रामप्रवेश कुमार के रूप में की गयी है। रामप्रवेश नेमदारगंज के अर्जुन रविदास का बेटा बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के वक्त बाइक बिहारशरीफ की ओर से नेमदारगंज जा रही थी। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा दी गयी सूचना पर डायल 112 की टीम ने लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के पश्चात युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जबकि ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। ससुराल से लौट रहा था युवक घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग परिजनों को शांत कराने की कोशिश में जुटे थे। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाउ सदस्य था। परिजनों के मुताबिक वह अपने ससुराल नालंदा जिले के बरनावां गांव से बाइक से सुबह लौट रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। पुलिस ने मृतका के शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर यातायात थाना नवादा में मामला दर्ज किया जाएगा। ------------------ एनएच-20 पर वाहन से कुचलकर मिस्त्री की मौत नवादा, हिप्र। नवादा में एनएच-20 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर टायर का पंक्चर बनाने वाले एक मिस्त्री की मौत हो गयी। घटना तीन दिनों पूर्व एएच-20 पर नगर थाना क्षेत्र में कृति पेट्रोल पंप के समीप देर शाम की बतायी जाती है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय मो. मोजिब खान के रूप में की गयी। मोजिब जमुई जिले के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के पोहे गांव के मो. एकराम खान का बेटा बताया जाता है। इस मामले में मृतक के भांजा मो. पोहे गांव के मेरू खान के बयान पर यातायात थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया गया है। वादी के मुताबिक मृतक मोजिब कृति पेट्रोल पंप के समीप टायर पंक्चर दुकान का मिस्त्री था। घटना के वक्त वह सड़क के दूसरी ओर से पानी लेकर आ रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन से उसे कुचल दिया। उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा अन्वीक्षण रिपोर्ट€तैयार कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ------------------- एनएच-20 पर दो जगहों पर ट्रकों की भिड़न्त नवादा। नवादा में तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों पर धुंध और कोहरे का कहर जारी है। शुक्रवार की देर रात नवादा में एनएच-20 पर दो जगहों पर ट्रकों की आपस में जबरदस्त भिड़न्त हो गयी। हालांकि किसी तरह का जान का कोई खतरा नहीं हुआ। पहली घटना नवादा में मुफस्सिल थाना इलाके में हुई। जिसमें दो ट्रक आपस में टकरा गये। बताया जाता है कि तेज रपफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से एक ट्रक को टक्कर मार दिया। जिसमें ट्रक को काफी नुकसान हुआ। परंतु किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। वहीं नगर थाना क्षेत्र में सद्भावना चौक के समीप दो ट्रकों की टक्कर में चालक आंशिक रूप से घायल हो गये। परंतु ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा। ----------------- अंधेरे और धुंध में हो रही दुर्घटनाएं नवादा। नवादा में इन दिनों अंधेरे व धुंध के कारण एनएच-20 पर काफी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। एनए-20 पर कई जगहों पर लाइट के नहीं जलने के कारण धुंध में आपस में वाहन टकरा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर फुट ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण पैदल सवार वाहनों की गति का शिकार हो रहे हैं। बुद्धिजीवियों ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन समस्याओं को दूर करने की जिला प्रशासन से मांग की है।