टेंपो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, चार जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

हिसुआ-नवादा पथ एसएच 8 पर टेंपो और पिकअप वैन के बीच टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक शिवाचंद साव मिठाई खरीदने के लिए गए थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर की मांग उठ रही है।

टेंपो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, चार जख्मी

हिसुआ-नवादा पथ एसएच 8 पर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के समीप रविवार को टेंपो और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के जसौली गांव निवासी दरबारी साव के 60 वर्षीय पुत्र शिवाचंद साव के रूप में की गई है। घायलों में महादेव बिगहा की सुलेखा देवी, बहादुरपुर की गुलास बानो, तबस्सुम प्रवीण और देवरा की रेणु देवी शामिल हैं। घटना के बारे में लोगों ने बताया कि हिसुआ से सवारी लदी टेंपो नवादा की ओर जा रही थी।

तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक लदी पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सभी को हिसुआ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शिवाचंद साव को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, पुलिस दुर्घटना ग्रस्त गाड़ियों को थाना लाई और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। मिठाई लाने हिसुआ गए थे मृतक मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवाचंद साव की इकलौती बेटी की शादी के लिए सोमवार को लड़के वाले उसे देखने आ रहे थे। उन लोगों के लिए वह हिसुआ बाजार मिठाई, फल और अन्य जरूरी सामान खरीदने गए थे। तभी वापस घर लौटने के दौरान हादसा हो गया। उनके मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गई। मृतक को चार पुत्र और एक पुत्री है। जिनके समक्ष परवरिश की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक शिवाचंद साव की पत्नी की मौत की भी मौत एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में हो गई थी। घटना के बाद परिवार सदमे में है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर की उठ रही मांग बता दें कि जिले का यह सड़क यातायात के लिहाज काफी महत्वपूर्ण सड़क है। इसी से होकर लोग राजगीर, नालंदा और बोधगया जैसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल जाते हैं। इसके आलावा इसी सड़क से हिसुआ, मेसकौर, सिरदला और नरहट सहित कई अन्य जगहों के लोग जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। जिसके कारण इस सड़क पर दिन-रात लगातार वाहनों का परिचालन होता रहता है। सड़क की चौड़ाई कम और अधिक वाहनों के परिचालन से आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। सड़क पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लोग इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और इसके बीचोंबीच डिवाइडर निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। (हिसुआ-अकबरपुर से उदय कुमार सिन्हा/यमुना प्रसाद यादव)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।