
कला-साहित्य, संगीत और संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन, हुआ सम्मान
नवादा, नगर संवाददातानवादा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन उत्साहपूर्ण और उल्लासमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी कला, साहित्य, संगीत...
नवादा, नगर संवाददाता नवादा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन उत्साहपूर्ण और उल्लासमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी कला, साहित्य, संगीत एवं संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शम्भू शरण पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह युवा उत्सव जिले की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच बना, जिससे न केवल सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिला बल्कि साहित्यिक और रचनात्मक क्षमता को भी नई ऊर्जा प्राप्त हुई।
इस दौरान समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान स्वाती कुमारी, रिया कुमारी, सृष्टि कुमारी, विजया कुमारी, प्रज्ञा कुमारी (इंटर विद्यालय, रोह), द्वितीय स्थान करिश्मा कुमारी, खुशबू कुमारी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय), वक्तृता में प्रथम स्थान सिंधु कुमारी (सर्वोदय इंटर विद्यालय), द्वितीय स्थान सोनम कुमारी (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, समडी), तृतीय स्थान रीना राय (एसएनएस प्लस 2 हाई स्कूल, नारपुर) को मिला। कहानी लेखन में प्रथम स्थान खुशी कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगोदर हिसुआ) और द्वितीय स्थान प्रियंका कुमारी (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, समरी) को मिला। कविता लेखन में प्रथम स्थान राकेश कुमार (इंटर विद्यालय, चकवाय) और द्वितीय स्थान सृष्टि कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगोदर) को मिला। चित्रकारी में प्रथम स्थान सोनाली कुमारी (के.एल.एस. कॉलेज, नवादा), द्वितीय स्थान निशु रानी (रामधन मूलको प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय) और तृतीय स्थान मनीष कुमार (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, समरी) को मिला। समूह लोक गायन में प्रथम स्थान कृतिका राय, ब्यूटी कुमारी, नेहा कुमारी (रामधन मूलको प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, पकरीबरांवा), द्वितीय स्थान फ्रूटी कुमारी, ललिता कुमारी, (एसएनएस नारपुर पकरिया विद्यालय) और तृतीय स्थान मुस्कान कुमारी, संगम कुमारी, बिंदी कुमारी, सोनम कुमारी (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, समरी) को मिला। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, वरीय उपसमाहर्ता अमरनाथ कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वर्षा आलोक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




