पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना आवश्यक : जिला जज
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया। न्यायाधीशों ने पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। पौधरोपण से मानव जीवन को स्वस्थ रखने की बात कही गई। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक ने भी योगदान दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गिरधारी उपाघ्याय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय कुमार सिंह व उपेन्द्र कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपन किया।
पौधारोपण का महत्व
प्राधिकार के सचिव अरविन्द कुमार एवं न्यायिक दंडाधिकारीगण ने भी परिसर में पौधरोपन किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण को संतुलित रखना आवश्यक है। पर्यावरण के असंतुलित होने से जीव-जंतु, जलवायु समेत सभी चीजें प्रदूषित हो रही है। जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
जागरूकता का उद्देश्य
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिये जागरूक किया जाना। प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग से भी वातावरण प्रदूषित कर रहा है। जो आने वाले पीढ़ी के लिये एक गम्भीर समस्या है। पृथ्वी को हरा-भरा रख कर पर्यावारण को सुरक्षित रखना तथा इसके प्रति सबों को जगरूक करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
कार्यक्रम का आयोजन
इधर, भारतीय स्टेट बैंक की नवादा शाखा के मुख्य प्रबंधक नितेश कुमार श्रीवास्तव व प्रेरणा साह ने सभी न्यायिक पदाधिकारी को विभिन्न पौधा लगा गमला भेंट किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। उन्होंने कहा कि र्प्यावरण को बचाने के लिये पौधा लगाना ही एक विकल्प है। जिससे मनुष्य का जीवन स्वस्थ्य व सुरक्षित रह सके। (नवादा से डॉ.संजय कुमार मिश्रा)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


