Nawada News: आर्थिक रूप से सशक्त महिला समाज के विकास की आधारशिला

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षित जीवन के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, नशामुक्ति और लैंगिक समानता पर जानकारी प्रदान की।

Nawada News: आर्थिक रूप से सशक्त महिला समाज के विकास की आधारशिला

Nawada News: महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बुधवार को अकबरपुर प्रखंड के पांती स्थित उन्नति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में सखी वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सामाजिक दायित्वों, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

महिलाओं के अधिकार और जागरूकता

संवाद के दौरान महिलाओं से सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमन कुमार ने महिलाओं को नियमित बचत, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, डिजिटल भुगतान, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने तथा स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला परिवार एवं समाज के विकास की आधारशिला होती है।

नशामुक्ति और सामाजिक समानता

लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने नशामुक्ति पर चर्चा करते हुए महिलाओं से अपने परिवार एवं गांव में नशा मुक्त वातावरण बनाने और जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। वहीं लैंगिक विशेषज्ञ मयंक प्रियदर्शी ने लैंगिक समानता, सामाजिक भेदभाव एवं बालिका शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

कानूनी अधिकारों की जानकारी

केस वर्कर पूजा कुमारी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं के अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन-181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय समन्वयक चंद्रदीप कुमार ने महिला सशक्तीकरण, नशामुक्ति, सामाजिक समानता तथा बेटियों के सम्मान को विकसित समाज की आधारशिला बताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

सामान्य प्रश्न

कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सामाजिक दायित्वों, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूक करना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: आर्थिक रूप से सशक्त महिला समाज के विकास की आधारशिला