
केएमपी राज शर्मा की फिल्म बस्ता के जरिए शिक्षा व भ्रष्टाचार पर प्रहार
नवादा जिला के उभरते फिल्म निर्देशक के.एम.पी. राज शर्मा ने अपनी नई शॉर्ट फिल्म 'बस्ता' रिलीज की है। यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था और सरकारी भ्रष्टाचार पर प्रहार करती है। राज शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को उचित सहयोग मिले तो वे नवादा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिला अब कला और सिनेमा के क्षेत्र में भी अपनी ठोस पहचान बना रहा है। नवादा के उभरते फिल्म निर्देशक के.एम.पी. राज शर्मा अपनी नई शॉर्ट फिल्म बस्ता के साथ इन दिनों चर्चा में हैं। 30 जनवरी को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल इंटरटेनरकेएमपीराजशर्मा पर रिलीज हुई यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था, सरकारी भ्रष्टाचार और आगामी 2026 के पंचायत चुनावों पर करारा प्रहार करती है। राज शर्मा पिछले 4 महीनों में 8 सफल शॉर्ट फिल्में दे चुके हैं। खास बात यह है कि उनकी टीम में 30 से अधिक स्थानीय युवा शामिल हैं, जिन्हें वे कला के माध्यम से मंच प्रदान कर रहे हैं।
राज शर्मा ने जिला प्रशासन और नवादा जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी टीम को उचित सहयोग और प्रोत्साहन मिले, तो वे नवादा का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर सकते हैं। फिल्म बस्ता के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि यह फिल्म हर छात्र, शिक्षक और राजनेता के लिए एक आईना है। हम सीमित संसाधनों में सामाजिक बदलाव की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सभी नवादावासियों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रतिभा को समर्थन दें और फिल्म को ज्यादा से ज्यादा साझा करें। केएमपी राज शर्मा ने अपनी कला यात्रा पर चर्चा करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वह बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी डालते रहे हैं, जिसे अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




