रजौली में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य निर्वाचित
रजौली नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के पार्षद सदस्य निर्वाचित किए गए। निर्वाचन शांति से संपन्न हुआ। वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान से सदस्यों का निर्वाचन किया गया। रेखा कुमारी, धीरज कुमार चौधरी और मुकेश कुमार निर्वाचित हुए। आगामी निर्वाचन 29 मई को होगा।

रजौली नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के पार्षद सदस्य निर्वाचित किए गए। निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना तथा बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम-2026 के प्रावधानों के अनुसार सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत के आधार पर कराया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया
जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार अनुमंडल सभागार, रजौली में नगर पंचायत, रजौली हेतु सशक्त स्थायी समिति के तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन हुआ। सदस्य संख्या-01 के लिए रेखा कुमारी ने आठ मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि प्रतिद्वंद्वी निर्मला देवी को 06 मत ही प्राप्त हो सके। सदस्य संख्या-02 के लिए धीरज कुमार चौधरी 10 मतों से निर्वाचित हुए, जबकि उनके विरोधी संतोष कुमार वर्मा को मात्र 04 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार, सदस्य संख्या-03 के लिए मुकेश कुमार सर्वाधिक 11 मतों से निर्वाचित हुए, जबकि उनकी विरोधी जेबी देवी मात्र 03 मतों के साथ निर्वाचन में हाशिए पर ही रहीं।
आगामी कार्यक्रम
आगामी कार्यक्रम के तहत नगर परिषद्, वारिसलीगंज में सशक्त स्थायी समिति के तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन 29 मई को होगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। (नवादा/रजौली से राजेश मंझवेकर/राजेश कुमार)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


