
निष्पक्ष, पारदर्शी व भयमुक्त चुनाव कराना है प्राथमिकता
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक प्रियंका बसु ने कौआकोल के विभिन्न बूथों का दौरा किया। उन्होंने मतदान और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी बूथों पर सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात की और मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया।
कौआकोल, एक संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त गोविन्दपुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक प्रियंका बसु इंगटी ने गुरुवार को कौआकोल के दनियां सहित विभिन्न बूथों का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड के दनियां रानीगदर, महुलियाटांड़, गायघाट, गुआघोघरा एवं झिलार समेत कई बूथों पर पहुंच कर वहां सुविधाओं तथा कमियों का जायजा लिया। साथ रहे बीडीओ डा.अखिलेश कुमार, सीओ मनीष कुमार, प्रभारी बीईओ अजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह को मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। सामान्य चुनाव प्रेक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव आयोग हर हाल में भयमुक्त, स्वच्छ तथा निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर कटिबद्ध है।

इसके लिए सभी बूथों पर मतदान कर्मियों तथा मतदाताओं को दी जाने वाली आवश्यक सुविधाएं हर हाल में मुहैया कराया जाए। इसमें तनिक भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से बूथों की भौगोलिक स्थिति, वहां असमाजिक तत्वों से मतदान प्रभावित होने आदि को लेकर भी जानकारी ली। मतदान केन्द्रों पर पानी, रैंप, यातायात, सुरक्षा की व्यवस्था समेत हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। इसका पूरा पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। वैसे चिन्हित बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए। इस दरम्यान सामान्य प्रेक्षक ने दनियां रानीगदर बूथ पर मतदाताओं के साथ बैठकर की अहम जानकारी भी हासिल की तथा मतदाताओं को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने का आश्वस्त कराते हुए अपनी मतदान निर्भीक होकर करने की अपील भी की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


