
चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई
नवादा/रजौली, हिप्र/निसंनवादा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के पुलिस प्रेक्षक डॉ. के एजिलरसन ने शनिवार को रजौली विधानसभा क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान प्रेक्षक रजौली के विभिन्न बूथों व...
नवादा/रजौली, हिप्र/निसं नवादा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के पुलिस प्रेक्षक डॉ. के एजिलरसन ने शनिवार को रजौली विधानसभा क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान प्रेक्षक रजौली के विभिन्न बूथों व चेकपोस्टों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विमर्श किया। इस क्रम में उन्होंने रजौली पुलिस अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ गुफरान मजहरी व एसडीपीओ गुलशन कुमार समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव की चुनौतियों का फीडबैक लिया और उनसे निबटने के लिए समुचित निर्देश दिये।

समीक्षा के दौरान डॉ. एजिलरसन ने कहा कि चुनाव में व्यवधान पैदा करने वाल चिह्नित असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें व उनसे सख्ती से निबटें। मतदान के दिन ऐसे लोगों को वोट देने के बाद बिठाकर रखें ताकि ये व्यवधान उत्पन्न नहीं कर सकें। बैठक में रजौली विधानसभा क्षेत्रों के थाने के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे। मतदान पूर्व करें बार्डर सील पुलिस प्रेक्षक डॉ. एजिलरसन ने कहा कि झारखंड राज्य से सटे होने के कारण रजौली विधानसभा में अधिक चुनौतियां हैं। ऐसे में सीमा पर पूरी सख्ती से निगरानी आवश्यक है। उन्होंने मतदान से पूर्व बार्डर को पूरी तरह से सील रखने के निर्देश दिये। साथ ही अंतरराज्यीय सीमा पर रजौली के चितरकोली में स्थित चेकपोस्ट पर सख्ती से जांच करने व नजर रखने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने एसएसटी व एफएसटी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निबटने के निर्देश दिये। पुलिस प्रेक्षक ने पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा की और अधिकतम बूथों पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिये।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




