255 स्थलों पर दंडाधिकारियों और सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्त

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

ईद-उल-जोहा का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में किया जाएगा। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 255 स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। सभी अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के आदेश दिए गए हैं।

255 स्थलों पर दंडाधिकारियों और सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्त

ईद-उल-जोहा यानी बकरीद का जिले में सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था की मुस्तैदी को लेकर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षकअभिनव धीमान द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था

ईद-उल-जोहा पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में 255 स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जोनल गश्ती दल एवं विशेष चेकिंग दल में सम्पूर्ण रजौली अनुमंडल क्षेत्र, सम्पूर्ण सदर-01 अनुमंडल क्षेत्र, सम्पूर्ण सदर-02 अनुमंडल क्षेत्र एवं सम्पूर्ण पकरीबरावाँ अनुमंडल क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नियंत्रण कक्ष

समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या- 06324-212261 है। जिला नियंत्रण कक्ष 28 मई से 29 मई तक संचालित रहेगा। श्रमाधीक्षक, नवादा सुनील कुमार एवं पुनि मनोज कुमार प्रभारी लोक शिकायत कोषांग, नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त 11 सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

आपातकालीन स्थिति

आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन दस्ता, बज्रवाहन, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत आदि की व्यवस्था की गई है। अग्निशमन पदाधिकारी का दूरभाष नंबर-06324-212586 एवं मो. नंबर-9931958989, सिविल सर्जन, नवादा का मो. नं.-9470003536 तथा फ्यूज कॉल सेंटर का मोबाइल नंबर-7033095811/7033095812 है। तनावपूर्ण स्थानों पर संबंधित थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

सोशल मीडिया पर निगरानी

सोशल मीडिया पर किसी सम्प्रदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा दूसरे सम्प्रदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संवाद, चित्र अथवा वीडियो पोस्ट किए जाने के कारण साम्प्रदायिक तनाव या गंभीर विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष द्वारा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

दायित्वों का निर्वहन

बकरीद पर्व के अवसर पर डीडीसी नीलिमा साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्याल) निशु मल्लिक जिले की सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे कर्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईद-उल-जोहा का आयोजन कब होगा?
ईद-उल-जोहा का आयोजन 28 मई से 29 मई तक होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।