ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादापानी की बचत कर सीमित लागत में कमाएं अधिक मुनाफा

पानी की बचत कर सीमित लागत में कमाएं अधिक मुनाफा

रबी महोत्सव का आयोजन कर किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के बारे में बताया गया। उन्नत तकनीक से अधिक फसल प्राप्ति के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। उन्नत सिंचाई तकनीक अपना कर पानी की बचत करने की...

पानी की बचत कर सीमित लागत में कमाएं अधिक मुनाफा
हिन्दुस्तान टीम,नवादाSat, 13 Oct 2018 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नवादा। नगर संवाददाता

रबी महोत्सव का आयोजन कर किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के बारे में बताया गया। उन्नत तकनीक से अधिक फसल प्राप्ति के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। उन्नत सिंचाई तकनीक अपना कर पानी की बचत करने की सलाह दी गयी, ताकि सीमित लागत में ही अधिक मुनाफा कमाया जा सके। टाउन हॉल में आयोजित रबी महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार, पौधा संरक्षण पटना के सहायक निदेशक मनोज कुमार तथा जिला कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार झा ने किया।

महोत्सव के क्रम में कृषि विभाग द्वारा रबी मौसम की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला पदाधिकारी ने पानी की बचत करते हुए विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया। सूक्ष्म सिंचाई पद्धति ड्रिप एवं प्रिरंकलर अपनाने पर जोर दिया गया। उद्यान विभाग की योजना की विस्तृत जानकारी उद्यान विभाग के मगध के संयुक्त निदेशक राकेश कुमार ने दी। उद्यान संबंधी योजनाओं से जुड़ कर अधिक से अधिक से मुनाफा कमाने का सुझाव मौके पर दिया गया। पौधा संरक्षण पटना के सहायक निदेशक द्वारा विभिन्न फसलों में लगने वाले रोगों एवं कीट नियंत्रण के उपाय की तकनीकी जानकारी दी गई। बीज टीकाकरण पर ज्यादा बल दिया गया। इसके अलावा मिट्टी जांच करवाने पर भी बल दिया गया। आत्मा नवादा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक संजय शर्मा ने की। जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड के कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, एटीएम, बीटीएम, किसान सलाहकार आदि भी मौजूद रहे। सभी प्रखंड के दस-दस किसान भी शामिल हुए।

आकांक्षी गांवों के किसानों को दिए गए बीज

जिले के आकांक्षी गांवों के किसानों के बीच जिला पदाधिकारी द्वारा आम के पौधों समेत मसूर का बीज प्रदान किया गया। किसानों को खरीफ फसल की हुई क्षति की भरपाई के लिए वैकल्पिक कृषि अपनाने की सलाह दी गयी। टाउन हॉल में आयोजित रबी महोत्सव वाली खबर की जोड़: मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र सोखोदेवरा की कार्यक्रम समन्वयक कल्पना सिन्हा समेत साइंटिस्ट सैयद आबिद इमाम ने भी किसानों को कई सुझाव दिए। कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी जांच पर खास जोर दिया ताकि फसल की उत्पादकता में वृद्धि हो। जांच अधिकारी श्री कांत भगत, जेपीपीओ संजय कुमार, नवादा बीएओ अभय कुमार, नौशाद अहमद, महेन्द्र प्रसाद, हंस कुमार अचल, नारदीगंज बीएचओ सह कृषि समन्वयक राजेश रंजन, प्रीति कुमारी, नीरज कुमार, पंकज कुमार, कृषि समन्वयक चंदन कुमार, राकेश कुमार, मदन मोहन आदि ने भी अपनी बात रखी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें