23 से चलेगी अमृत भारत सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन, नवादा में भी ठहराव

23 से चलेगी अमृत भारत सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन, नवादा में भी ठहराव

संक्षेप:

नवादा, हिन्दुस्तान संवादददाता। भागलपुर-दिल्ली-भागलपुर अमृत भारत सुपरफास्ट दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन आगामी 23 सितम्बर से होगा।

Sep 09, 2025 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

नवादा, हिन्दुस्तान संवादददाता। भागलपुर-दिल्ली-भागलपुर अमृत भारत सुपरफास्ट दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन आगामी 23 सितम्बर से होगा। आगामी 26 नवम्बर तक दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन परिचालित होगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत के रेक से परिचालित होगी। इस ट्रेन में सेकेंड क्लास यानी जनरल तथा स्लीपर कोच के साथ परिचालित होगी। किऊल-गया रेलखंड को एक और सुविधाजनक ट्रेन मिल गयी है। आगामी 23 सितम्बर से वारिसलीगंज, नवादा और तिलैया होकर यह ट्रेन गुजरेगी। नवादा स्टेशन के अलावा तिलैया जंक्शन और वारिसलीगंज स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव आम यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगी। अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे नवादा स्टेशन से हो कर गुजरने वाली भागलपुर-दिल्ली-भागलपुर अमृत भारत मेला स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन के परिचालन की सूचना से आम जनों में खुशी देखी जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुर्गा पूजा में घर आने और फिर वापसी करने वाले परदेसियों के साथ जो परेशानी चरम पर रहती है, उसे कमतर करने के प्रयास के क्रम में यह नई ट्रेन एक महीने के लिए दी गयी है। 04064 दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन नवादा आएगी 05:13 बजे समय सारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। 04064 दिल्ली-भागलपुर अमृत भारत मेला स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली से सुबह 11 बजे खुलेगी। दिल्ली जंक्शन से 11:00 बजे सुबह खुल कर यह ट्रेन 12:45 बजे अलीगढ़ जंक्शन, 02:15 बजे टुंडला जंक्शन, 05:30 बजे गोविंदपुरी, 08:00 बजे प्रयागराज जंक्शन, 12:10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 01:08 बजे भभुआ रोड, 01:50 बजे सासाराम जंक्शन, 02:08 बजे डेहरी ऑन सोन, 02:26 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 02:50 बजे रफीगंज, 04:00 बजे सुबह गया जंक्शन तथा 04:53 बजे तिलैया जंक्शन पहुंचेगी, जबकि यहां 02 मिनट ठहरकर नवादा के लिए खुल जाएगी। नवादा 05:13 बजे पहुंचकर 05:15 बजे खुल जाएगी और 05:33 बजे वारिसलीगंज पहुंचेगी, जबकि 05:35 बजे यहां से खुलकर 06:18 बजे शेखपुरा जंक्शन, 07:15 बजे किऊल जंक्शन, 08:30 बजे जमालपुर जंक्शन तथा 10:30 बजे भागलपुर जंक्शन पहुंच जाएगी। इस प्रकार कुल 1220 किलोमीटर की दूरी 23 घंटे 30 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस ट्रेन की औसत गति 51.91 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 04063 भागलपुर जंक्शन से चलकर 05:58 बजे नवादा स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन 04063 मेला स्पेलशल ट्रेन भागलपुर जंक्शन से दोपहर 01:40 बजे खुलेगी और 02:40 बजे जमालपुर जंक्शन, 04:10 बजे किऊल जंक्शन, 04:58 बजे शेखपुरा जंक्शन तथा 05:33 बजे शाम को वारिसलीगंज स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 05:35 बजे खुलकर 05:58 बजे यह ट्रेन नवादा स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 06:00 बजे यह ट्रेन खुलकर 06:20 बजे तिलैया जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद 06:22 बजे खुलकर यह ट्रेन 09:15 बजे गया जंक्शन, 10:30 बजे रफीगंज, 10:38 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 10:58 बजे डेहरी ऑन सोन, 11:18 बजे सासाराम जंक्शन, 11:53 बजे भभुआ रोड, मध्यरात्रि 01:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 05:05 बजे अहले सुबह प्रयागराज जंक्शन, 08:30 बजे सुबह गोविंदपुरी, 11:40 बजे टुंडला जंक्शन, 12:58 बजे अलीगढ़ जंक्शन तथा 03:30 बजे तीसरे पहर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन की रफ्तार 47.22 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और इस प्रकार 1220 किलोमीटर की दूरी 25 घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी। ------------------- मेला स्पेशल ट्रेन के फायदे उठा कर राहत पाएंगे आम यात्री नवादा। दुर्गा पूजा के आसपास परिचालित इस मेला स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन के अनेक फायदे आम यात्रियों को मिलने से बड़ी राहत होगी। इस स्पेशल ट्रेन के कारण अन्य रेगुलर और सामान्य ट्रेनों की भीड़ कम होगी, जिससे यात्रियों की यात्रा सुगम और आरामदायक हो जाएगी। बड़ी संख्या में प्रवासियों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में आसानी होगी। सीधी कनेक्टिविटी का लाभ इस ट्रेन से मिलेगा, जिससे यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर उतरकर फिर से ट्रेनों को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाते हैं, जिस कारण रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स आरपीएफ और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस जीआरपी के अधिकारियों एवं बल की तैनाती के कारण यात्री सुरक्षा पुख्ता रहेगी। यात्रियों की सुविधाएं बढ़ायाी जाने के कारण स्टेशनों पर पर्याप्त टिकट काउंटर, एटीवीएम और आपातकालीन स्थितियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा, जिससे ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे और इसका लाभ साफ-साफ दिखेगा। यात्रियों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए चलाई जाने वाली इन दोनों ट्रेनों से एक आरामदायक और परेशानी रहित यात्रा का अनुभव मिल सकेगा।