Nawada News: गणेश पूजा को लेकर गांव से लेकर शहर तक के बाजारों में छाई रौनक
Nawada News: नवादा जिले में दस दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। पूजा समितियों और श्रद्धालुओं द्वारा कठोर तैयारियों के बीच, बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है, जहां भक्त भगवान गणेश की प्रतिमाएं और पूजा सामग्री खरीद रहे हैं। यह महोत्सव 14 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगा।

Nawada News: दस दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर नवादा जिले भर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बन चुका है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पूजा समितियों और श्रद्धालुओं द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
बाजारों में हलचल
बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है, जिससे चारों तरफ उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही नवादा के मुख्य बाजारों प्रजातंत्र चौक, मेन रोड, पुरानी बाजार और विजय बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गणोशोत्सव की तैयारियों के बीच स्थानीय कारीगरों और मूर्तिकारों द्वारा निर्मित भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाओं की बुकिंग जोरों पर है। मिट्टी और ईको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग इस बार अधिक देखी जा रही है। साथ ही, पूजा पंडालों और घरों के मंडप को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरें, आर्टिफिशियल फूल, एलईडी लाइट्स, कपड़े के पर्दे और तोरण द्वारों की बिक्री परवान पर है। जबकि, धूप, दीप, रोली, अक्षत, कपूर, मोदक सामग्री और सूखे मेवों की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतारें लग रही हैं। भगवान गणेश के सबसे प्रिय फल और मोदक के लिए मिष्ठान भंडारों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
त्योहार की तैयारियां
10 दिवसीय आयोजन को लेकर चल रही बड़ी तैयारी गणपति बप्पा के इस 10 दिवसीय महापर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए नवादा के विभिन्न पूजा पंडालों में दिन-रात काम चल रहा है। कारीगर बड़े-बड़े और भव्य पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार कई स्थानों पर आधुनिक और काल्पनिक थीम पर आधारित पंडाल बनाए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। आयोजकों द्वारा लाइट-साउंड सिस्टम, भव्य तोरण द्वार और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा
विभिन्न पूजा समितियों में दिख रहा भारी उत्साह शहर की प्रमुख पूजा समितियों के साथ-साथ मोहल्लों में युवा क्लब और समितियां भी सक्रिय नजर आ रही हैं। वॉलेंटियर भी बड़ी संख्या में तैनात करने की सभी पूजा समितियों की तैयारी है। इधर, सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी लेकर खूब गहमागहमी है। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान कई जगहों पर भजन-कीर्तन, जगराता, बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है। नाटक आदि की भी प्रस्तुति होगी। सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर पूजा समितियों के सदस्य पंडालों में कतारबद्ध दर्शन, पेयजल और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों को तैनात कर रहे हैं। कुल मिलाकर, नवादा में गणेशोत्सव को लेकर भक्ति, उल्लास और उमंग की बयार बह रही है। हर कोई अपने विघ्ननहर्ता के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।
गणेश उत्सव की तारीखें
14 सितंबर से शुरू होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव नवादा। इस वर्ष गणेश चतुर्थी अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के अनूठे मेल में 14 सितंबर से शुरू होगी। यह 10 दिवसीय गणेशोत्सव 24 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा। 14 सितंबर सोमवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की स्थापना होगी, जिसके बाद मध्याह्न पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा। वर्ष 2026 में गणेश चतुर्थी पर बेहद दुर्लभ और मंगलकारी संयोग बन रहे हैं, जो नए कार्यों की शुरुआत, व्यवसाय और बौद्धिक कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। (नवादा से राजेश मंझवेकर)


