Nawada News: तीसरी सोमवारी: शिवभक्तों ने सिद्ध योग में किया जलाभिषेक
Nawada News: पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर नवादा जिले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का अद्भुत मिलन हो रहा है। पूजा-अर्चना का फल कई गुना अधिक मिलने की मान्यता से भक्तों का उत्साह बढ़ा है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।

Nawada News: पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर पूरे नवादा जिले में भक्ति और आस्था का असीम उल्लास देखा जा रहा है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से जिला गूंज उठा है। अहले सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस बार सावन की तीसरी सोमवारी पर सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का एक साथ निर्माण हो रहा था। इस अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग वाले दिन पूजा-अर्चना का फल कई गुना अधिक मिलने की मान्यता को लेकर शिवभक्तों का उत्साह बढ़ा रहा। सावन की तीसरी सोमवारी पर सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का एक साथ अद्भुत निर्माण हो रहा था। इसके साथ ही, आज के दिन विशेष नक्षत्र का मिलन इस तिथि को और भी कल्याणकारी बना रहा था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा करने से जातक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। विशेषकर सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में महादेव का जलाभिषेक करने से जीवन के कष्टों का निवारण होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।


