ठंड बढ़ने के साथ ही रूम हीटर और गीजर का बाजार हुआ गर्म

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

नवादा में ठंड बढ़ने के साथ ही हीटर और गीजर की मांग में तेजी आई है। पिछले दो दिनों में इलेक्ट्रिकल उपकरणों की बिक्री में 30 प्रतिशत का उछाल आया है। विक्रेताओं का कहना है कि गीजर और हीटर की खरीदारी बढ़ी...

ठंड बढ़ने के साथ ही रूम हीटर और गीजर का बाजार हुआ गर्म

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठंड बढ़ने के साथ ही हीटर और गीजर का बाजार गर्म हो गया है। अधिक ठंड पड़ने का इंतजार कर रहे व्यापारियों को अब राहत मिली है। पिछले दो दिनों से ठंड के बचाव के लिए इलेक्ट्रिकल्स उपकरणों की मांग खूब हो रही है। ठंड बढ़ने के बाद अनायास रूम हीटर, गीजर आदि की बिक्री बढ़ने के साथ ही पानी गर्म करने वाले इमर्शन रॉड के अलावा टैप गीजर की डिमांड भी बढ़ गई है। सीधे बाल्टी के पानी में इमर्शन रॉड डालकर लोग पानी गर्म कर रहे हैं और स्नानादि से निपट रहे हैं जबकि कुछ लोग सीधे ही नल में लगने वाले टैप गीजर की भी खरीदारी कर इसे इन्सटॉल करावा रहे हैं। हालिया दो दिनों में हुई बिक्री से इस बाजार में 30 प्रतिशत तक के उछाल का अनुमान है। इलेक्ट्रिकल्स सामानों के विक्रेता अजय कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने से गीजर-हीटर का बाजार तेज हो गया है। गीजर 5000 से 10500 व हीटर 700 से 2500 रुपये वाली सबसे अधिक बिक रही है। हालांकि अधिक कीमत वाले गीजर की भी ठीकठाक मांग है। विक्रेता संजय कुमार ने बताया कि दो दिनों से हीटर, इमर्शन रॉड, गीजर आदि की बिक्री में तेजी आई है। इस बार 15 लीटर वाले गीजर ज्यादा बिक रहे हैं। इसके अलावा रूम हीटर भी खूब बिक रहे हैं। इसकी कीमत 800 रुपए से 22 हजार रुपये तक है। -------------------- गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ी, ऊन भी बिक रहे नवादा। सर्दी के बढ़ते ही गर्म कपड़ों भी मांग भी काफी बढ़ गई है। विश्व भारती के संचालक सेठ प्रेम आनन्द ने बताया कि इस बार जिस ढंग की ठंड पड़ी है, तो उम्मीद है कि काफी कपड़े बिक जाएंगे। शुरुआती समय में जो खुदरा विक्रेता कपड़ा लेकर गये थे वो माल नहीं बिकने के कारण दोबारा नहीं आ रहे थे। ठंड बढ़ने से उनके कदम भी अब थोक दुकानों में पड़ रहे हैं। सोमवार को कई जगहों से खुदरा व्यापारी माल लेने पहुंचे थे। होलसेल मंडी में मफलर 50 से 300, टोपी 30 से 350, दस्ताना 50 से 300, मोजा 15 से 70 रुपये में बिक रहा है। वहीं कपड़ा विक्रेता राजघराना के संचालक सुमित अग्रवाल ने बताया कि ठंड बढ़ने से रेडीमेड कोट, वुलेन पैंट, ग्लव्स, जैकेट, कार्डिगन स्वेटर, महिलाओं के गर्म कपड़े समेत ब्रांडेड कंबल आदि की मांग भी खासी बढ़ गई है। इस दौरान बिक्री में 30 प्रतिशत की तेजी आई है। --------------------- ऊन की बिक्री भी बढ़ी, महिलाएं बुन रहीं गर्म कपड़े नवादा। गर्म कपड़ों के बाजार में भी खासा उछाल आ गया है। ऊन की बिक्री भी बढ़ गई है। महिलाएं लगातार ऊन की खरीदारी करने पहुंच रही हैं। ऊन वाले स्वेटर की बुनाई परवान पर है। महिलाएं आपस में बात कर अथवा पत्र-पत्रिकाओं से चुन-चुन कर अच्छे डिजाइन वाले गर्म स्वेटर और खुद के लिए ब्लाउज आदि की बुनाई कर रही हैं। महिलाएं अपने छोटे बच्चों के लिए ऊन वाले मौजे और दस्ताने बना रही हैं जबकि अपने पति अथवा घर के बड़ों के लिए डिजाइनर स्वेटर भी तैयार कर रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।