जांच चौकी : सड़क पर गड्ढा रहने से हो रही परेशानी

Jan 07, 2026 03:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

रजौली, एक प्रतिनिधि रजौली प्रखंड अंतर्गत चितरकोली पंचायत स्थित समेकित जांच चौकी के पास सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी हो रही है।

जांच चौकी : सड़क पर गड्ढा रहने से हो रही परेशानी

रजौली, एक प्रतिनिधि रजौली प्रखंड अंतर्गत चितरकोली पंचायत स्थित समेकित जांच चौकी के पास सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी हो रही है। उनमें भारी रोष भी देखा जा रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गड्ढे से गुजरने पर बस व ट्रक बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। वाहन चालकों ने बताया कि प्रत्येक दिन लाखों रूपए राजस्व की वसूली समेकित जांच चौकी पर की जाती है। लेकिन सड़क सुरक्षा के नाम पर सुविधा नगण्य है। समेकित जांच चौकी के पास ही सड़क टूटी-फूटी है और गड्ढा बना हुआ है।

जिसमें काफी पानी जमा है। जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन चालक अगर वाहनों को संभल कर नहीं चलाएं तो हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता है। जबकि टैक्स के रूप में परिवहन विभाग, वन विभाग व उत्पाद विभाग के द्वारा प्रत्येक दिन लाखों रुपए की वसूली समेकित जांच चौकी पर की जाती है। झारखंड से व बिहार से आने जाने वाले नेता, मंत्री व अधिकारियों भी उक्त सड़क से ही गुजरते हैं। उसके बाद भी समेकित जांच चौकी के पास क्षतिग्रस्त सड़क व गड्ढे की ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया है। जबकि यह बिहार और झारखंड का मुख्य सीमावर्ती क्षेत्र है। जहां से सभी प्रकार के छोटी-बड़ी वाहन गुजरता है। बिहार से झारखंड जाने के क्रम में घाटी का शुभारंभ यहीं से होता है और झारखंड से बिहार आने में घाटी का अंत भी उक्त समेकित जांच चौकी पर ही होता है। जहां लोग घाटी के तीखा मोड़ में तो किसी प्रकार से वाहन चला कर चले आते हैं, लेकिन वाहन चालकों को डर तब सताता है जब समेकित जांच चौकी के गड्ढे में वाहनों का पहिया जाता है। समेकित जांच चौकी पर परिवहन विभाग, वन विभाग और उत्पाद विभाग का कार्यालय भी स्थित है। जहां पर उक्त विभाग के द्वारा वाहनों का जांच पड़ताल की जाती है। उसके बाद भी गड्ढे पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का होता है परिचालन गौरतलब है कि एनएच 20 बिहार, झारखंड और बंगाल को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में इस पथ से वाहनों का परिचालन होता है। हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। कई छोटी-बड़ी वाहन इस पथ से होकर गुजरते हैं। साथ ही मालवाहक वाहनों का परिचालन होता है। इतनी महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद समेकित जांच चौकी पर बने गड्ढे को भरने और सड़क की मरम्मत के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आलम यह है कि गड्ढों के कारण यात्री हिचकोले खाकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं वाहन चालकों का कहना है कि गड्ढे के कारण वाहनों में अक्सर तकनीकी खराबी आती रहती है। जिसके कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;