केस डिटेल लेकर लोगों को डरा-धमका ठग रहे अपराधी

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

साइबर अपराधी नए तरीकों से लोगों को ठगने में लगे हैं। नवादा पुलिस ने लोगों को जागरूक किया है कि अपराधी केस की जानकारी लेकर पुलिस या न्यायालय का अधिकारी बनकर फोन करते हैं और पैसों की मांग करते हैं। पुलिस ने कहा है कि किसी भी सरकारी संस्था द्वारा फोन पर पैसे मांगने की संभावना नहीं है। सतर्क रहें और 1930 पर कॉल करें।

केस डिटेल लेकर लोगों को डरा-धमका ठग रहे अपराधी

साइबर अपराधी हर दिन ठगी के नये-नये तरीके निकाल कर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। इस कड़ी में हाल में एक नया तरीका काफी प्रचलन है। जिसकी जानकारी देकर नवादा की पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। इसके तहत अपराधी लोगों से संबंधित केस का डिटेल व इससे जुड़ी अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और वे पुलिस अधिकारी अथवा न्यायालय का कर्मी बताकर लोगों को फोन करते हैं। केस को सुलझाने, धाराएं कम करने, चोरी गये सामानों को बरामद करने अथवा गिरफ्तारी से बचने के नाम पर अपराधी लोगों से पैसों की मांग करते हैं।

नया मोड्स ऑपरेंडी इस नये मोड्स ऑपरेंडी के तहत अपराधी फोन कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से संपर्क करते हैं। वे लोगों के केस का सही नंबर बताकर उनका विश्वास जीत लेते हैं। डराने-धमकाने के लिए डिजिटल अरेस्ट व तत्काल कानूनी कार्रवाई की लोगों को धमकी दी जाती है। ऑनलाइन माध्यम से तुरंत पैसे भेजने के लिए लोगों पर दबाव बनाया जाता है। सावधान रहें, डरें नहीं नवादा पुलिस ने लोगों से सावधान व सतर्क रहने तथा बिल्कुल भी नहीं डरने की अपील की है। पुलिस या कोई भी सरकारी संस्थान कभी भी फोन पर केस सेटल करने के लिए पैसों की मांग नहीं करता है। यदि कोई व्यक्ति केस नंबर बताकर पैसों की मांग करता है, तो तुरंत अपने संबंधित थाने में जाकर वास्तविक स्थिति का पता लगाएं। अपने कांड संख्या या केस से संबंधित दस्तावेज सोशल मीडिया या अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करें। साइबर अपराधी अक्सर आपकी घबराहट का फायदा उठाते हैं। ऐसी स्थिति में अपने नजदीकी थाना या अनुसंधानकर्ता से संपर्क करें। 1930 पर तुरंत कॉल करें किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें। साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime-gov-in) पर अपनी शिकायत दर्ज करें। अपने नजदीकी थाने में इसकी सूचना दें। वर्जन यह अपराधियों का एक नया मोड्स ऑपरेंडी है। जिसका वे लगातार इस्तेमाल कर लोगों को डरा-धमका कर ठगी कर रहे हैं। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। नजदीकी थाने से संपर्क करें। सतर्क रहें,सुरक्षित रहें। ------ निशु मल्लिक, प्रभारी एसपी सह मुख्यालय डीएसपी नवादा। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।