ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादारजौली में ठेकेदार को मारा छुरा, गंभीर

रजौली में ठेकेदार को मारा छुरा, गंभीर

रजौली बाईपास चौक पर अस्थायी रह रहे खानाबदोश परिवारों के बीच हुए विवाद में खानाबदोश के लोगों ने गलतफहमी में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य करा रहे मजदूरों के ठेकेदार को छुरा मार दिया। सूचना मिलने के बाद...

रजौली में ठेकेदार को मारा छुरा, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,नवादाSat, 31 Jul 2021 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रजौली। एक प्रतिनिधि

रजौली बाईपास चौक पर अस्थायी रह रहे खानाबदोश परिवारों के बीच हुए विवाद में खानाबदोश के लोगों ने गलतफहमी में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य करा रहे मजदूरों के ठेकेदार को छुरा मार दिया। सूचना मिलने के बाद एएसआई निरंजन सिंह घायल हुए ठेकेदार को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ मुन्ना दुसाध ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक फोरलेन सड़क निर्माण में पुल-पुलिया का निर्माण कार्य करा रहे सीवान जिले के रघुनाथपुर निवासी ब्रह्मदेव सिंह के बेटे बृजेश कुमार सिंह निर्माण कार्य की देखरेख में एनएच पर टहल रहे थे। इसी क्रम में खानाबदोश परिवारों के बीच हुए विवाद में अफरा-तफरी मच गई और गलतफहमी में आकर खानाबदोश परिवार के ही लोगों ने उक्त ठेकेदार को छुरा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें