
दवा कंपनी के प्रचार कर्मियों व विक्रेताओं में विवाद
रजौली, निज संवाददातानगर क्षेत्र के अस्पताल रोड में रविवार की दोपहर उत्तर प्रदेश से आए एक दवा कंपनी के प्रचार वाहन के कर्मियों और स्थानीय दवा विक्रेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई।
रजौली, निज संवाददाता नगर क्षेत्र के अस्पताल रोड में रविवार की दोपहर उत्तर प्रदेश से आए एक दवा कंपनी के प्रचार वाहन के कर्मियों और स्थानीय दवा विक्रेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। दवा विक्रेता संघ रजौली के प्रखंड अध्यक्ष व्यास प्रसाद और सचिव संतोष कुमार ने बताया कि प्रचार वाहन के कर्मियों द्वारा सैंपल की दवाईयों को पैसे लेकर ग्रामीणों के बीच बेचा जा रहा है। दुकान में बिकने वाली उस कंपनी की दवा की कीमत ज्यादा होती है, जबकि प्रचार वाहन द्वारा कम कीमतों में दवा बेची जा रही है। इसी को लेकर दवा विक्रेताओं द्वारा प्रचार वाहन का विरोध करने के दौरान नोक-झोंक भी हो गई।
दवा संघ के लोगों ने कहा कि प्रचार वाहन का काम सिर्फ प्रचार करना है, ना कि दवाई की बिक्री करना है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश से प्रचार वाहन के साथ आए सुपरवाइजर शिवांश अवस्थी ने बताया कि उन्हें फूड सप्लीमेंट कंपनी द्वारा प्रचार कर दवाई बेचने को निर्देशित किया गया है। उनके साथ कंपनी के प्रमोटर आलोक पांडेय, राहुल वाजपेई और छोटू कुमार के अलावे जादूगर गजराज सिंह हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ निराला ने बताया कि कंपनी एक फूड सप्लीमेंट कंपनी है, उसका प्रचार वाहन विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर प्रचार करते नजर आते हैं। इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पीएचसी प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और प्रचार वाहन द्वारा दवाइयों को लोगों के बीच प्रचार-प्रसार के साथ बेचा जाना शुरू हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




