आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक हुई। लोगों से भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का आश्वासन दिया और कुर्बानी के बाद साफ-सफाई के निर्देश दिए।

आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं

बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। कौआकोल प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ डा. अखिलेश कुमार एवं सीओ मनीष कुमार की देखरेख में बैठक हुई। लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व चाहे वह किसी भी मजहब और समुदाय का हो आपस में सद्भाव और प्रेम का पैगाम लेकर आता है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि इसे हम प्रेम के साथ एक दूसरे से गले मिल खुशी का इजहार करें और समाज को एक अच्छा और सुखद संदेश देने का काम करें। सीओ ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्व के अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। थाना प्रभारी अनील कुमार सिंह ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। मौके पर छोटू माली, मो. मुज्जफर अंसारी, विनोद यादव, निकुंज विश्वकर्मा, कपिल देव साव, मनोज कुमार, सुरेश यादव, इसराइल मियां, चप्पू मियां आदि मौजूद थे।

हिसुआ थाना परिसर में बैठक

हिसुआ थाना परिसर में बीडीओ देवानंद कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मृत्युंजय की देखरेख में बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्ती चलाया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत ऊर्फ बिगन सिंह, उप प्रमुख धर्मवीर ऊर्फ पुकार सिंह, पार्षद शोभा देवी, शम्भू शर्मा, रालोमो नेता मुसाफिर कुशवाहा, तस्सलीम उद्दीन, असगर अली, श्रवण मांझी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

गोविंदपुर थाना परिसर में बैठक

गोविंदपुर थाना परिसर में बीडीओ कुमार शैलेंद्र, सीओ संजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष विजय कुमार की देखरेख में बैठक हुई। बीडीओ ने कुर्बानी के बाद साफ-सफाई को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि मवेशियों के मांस, हड्डी एवं अन्य अवशेषों को जमीन में दफना दिया जाए, ताकि कोई पशु या पक्षी उन्हें उठाकर किसी सार्वजनिक अथवा आपत्तिजनक स्थल तक न ले जाए। ऐसा होने पर विवाद की स्थिति पैदा हो सकता है। बैठक में फरीद मियां, मोईन मियां, उमेश यादव, रामबालक प्रसाद, उप प्रमुख रोह प्रखंड सद्दाम हुसैन, गंगा प्रसाद, राजीव कुमार, आदिल जमाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अकबरपुर थाना परिसर में बैठक

अकबरपुर थाना परिसर में बीडीओ राधा रमन मुरारी एवं सीओ संजय कुमार प्रसाद की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा के मंच संचालन में बैठक हुई। मौके पर फतेहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया फिरोज खान, कांग्रेस नेता ललन सिंह, पूर्व मुखिया नरेश मालाकार उर्फ कारू माली, मोहम्मद इफ्तार आदिल, ब्रह्मचारी प्रसाद, विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ---- सरकारी निर्देशों का पालन करना है जरूरी रोह। ईद उल जोहा को लेकर रोह थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें बीडीओ फैजान अहमद ने बकरीद पर्व पर कुर्बानी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं दोनों समुदाय के लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने में सहयोग करने को कहा गया। थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने कहा कि त्योहार मनाने के दौरान सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी प्रकार की अफवाह फैलाने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करनेवालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और ऐसे लोगों से सख्ती से निबटा जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मौके पर एएसआई राजकिशोर सिंह, संजय मालाकार, अतीकुर्रहमान रहमान, फुरकान अंसारी, विनोद वर्मा, रंजीत महतो, रामइकबाल सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे। ----- आपसी सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद पकरीबरावां। मंगलवार को पकरीबरावां थाना परिसर में बकरीद को ले शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ डॉ. मृत्युंजय कुमार, सीओ निशांत कुमार एवं थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की। कहा कि ईदगाह में निर्धारित समय पर नमाज अता करें। अंबेडकर जागृति मंच के अध्यक्ष आसो पासवान ने वारिसलीगंज मोड़ के पास से कचरे के अंबार को साफ कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या बच्चन देवी के प्रतिनिधि पंकज सिंह, पूर्व मुखिया शकील अहमद, मुखिया मनोज चौरसिया, विश्वनाथ यादव, पूर्व उप प्रमुख दिनेश सिंह, मो.जावेद, हाफिज नौशाद, लवली टेलर, मोजीब अंसारी, प्रकाश यादव, उपेंद्र शर्मा, बाल्मीकि मेहता, सत्येंद्र साव, मुश्ताक अहमद, नीरज कुमार, पंकज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। ----- नवादा की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाह में नमाज का समय: ​बड़ी दरगाह की जामा मस्जिद: सुबह 06:30 बजे ​इस्लाम नगर (नूरानी मस्जिद): सुबह 06:30 बजे, सुबह 07:30 बजे ​मोगलाखार (बड़ी मस्जिद): सुबह 07:00 बजे, सुबह 08:00 बजे ​अजमत नगर (अल-मीनार मस्जिद): सुबह 06:30 बजे ​मोगलाखार (अकबरी मस्जिद): सुबह 06:00 बजे ​अंसार नगर (जामा मस्जिद): सुबह 06:15 बजे ​भदौनी (बैतुल मुकर्रम मस्जिद): सुबह 07:00 बजे ​मिर्जापुर (हाटपर वाली मस्जिद): सुबह 07:00 बजे ​गोंदापुर (सूरे यासीन मस्जिद): सुबह 06:30 बजे मुख्य ईदगाह में अंतिम नमाज: सुबह 08:30 बजे (नवादा से अरविंद कुमार रवि/राजेश मंझवेकर)

सामान्य प्रश्न

बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए किस प्रकार की बैठकें हुईं?
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।